Categories: खेल

Sanju Samson net worth 2026: BMW से लेकर रेंज रोवर तक दौलत में डूबे हुए संजू सैमसन, नेट वर्थ के आगे कई किक्रेटर फेल

Sanju Samson net worth 2026: हाल ही में टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन काफी चर्चे में बने हुए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि उनकी नेट वर्थ कितनी है और उनका इनकम सोर्स क्या है-

Published by sanskritij jaipuria

Sanju Samson net worth 2026: भारतीय क्रिकेट के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने मैदान पर अपने प्रदर्शन से करोड़ों फैंस का दिल जीता है. टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई. क्रिकेट के साथ-साथ सैमसन ने ऑफ-फील्ड भी एक शानदार लाइफस्टाइल बनाई है. सालों की मेहनत और निरंतर प्रदर्शन के कारण उन्होंने न केवल बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की, बल्कि अच्छी-खासी संपत्ति भी खड़ी की है.

संजू सैमसन अपनी पत्नी चारुलता सैमसन के साथ केरल के खूबसूरत शहर तिरुवनंतपुरम में एक शानदार आधुनिक बंगले में रहते हैं. इस घर की अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जाती है. ये घर केरल की पारंपरिक वास्तुकला और मॉडर्न इंटीरियर का खूबसूरत मिश्रण है. घर में जिम, स्मार्ट-होम तकनीक और मॉडर्न सुविधाएं मौजूद हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं. सिर्फ यही नहीं, सैमसन ने रियल एस्टेट में भी इंवेस्ट किया है. Mumbai, Bengaluru और Hyderabad में भी उनकी संपत्तियां बताई जाती हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी जाती है.

लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन

संजू सैमसन का कार कलेक्शन भी काफी शानदार माना जाता है।.उनके गैराज में कई प्रीमियम और लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. उनके पास दो महंगी एसयूवी हैं- Range Rover Autobiography और Range Rover Sport जिनकी कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास अन्य लग्जरी कारें भी हैं, जैसे- ऑडी आरएस Q8, बीएमडब्ल्यू 2 ग्रैन कूप और लेक्सस ईएस 300एच, ये सभी कारें उनके शानदार और लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाती हैं.

भारतीय टीम से कमाई

संजू सैमसन भारतीय क्रिकेट टीम के मेन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्हें Board of Control for Cricket in India (BCCI) से ग्रेड-सी कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ है, जिसकी सालाना कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर भी उन्हें अलग से मैच फीस मिलती है. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए उन्हें करीब 3 लाख रुपये और वनडे मैच के लिए लगभग 6 लाख रुपये मिलते हैं.

आईपीएल से हुई सबसे बड़ी कमाई

संजू सैमसन की कमाई का सबसे बड़ा स्रोत Indian Premier League (आईपीएल) है. उनकी आईपीएल नीलामी कीमत समय के साथ लगातार बढ़ती रही है.

 2018 से 2021 तक उन्हें Rajasthan Royals ने हर सीजन 8 करोड़ रुपये में खरीदा.
 2022 में टीम ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया.
 2023 और 2024 में भी उनकी कीमत 14 करोड़ रुपये ही रही.
 2025 में उनकी कीमत बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई.

इसके बाद 2026 में उन्होंने बड़ा फ्रेंचाइजी बदलाव करते हुए Chennai Super Kings की टीम जॉइन की, जहां उन्हें 18 करोड़ रुपये में साइन किया गया. आईपीएल के जरिए अब तक सैमसन करीब 110 करोड़ रुपये कमा चुके हैं, जो उनकी कुल कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा है.

कुल नेट वर्थ

रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 में संजू सैमसन की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जाती है. क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल सैलरी, प्रॉपर्टी निवेश और ब्रांड डील्स उनकी आय के मेन स्रोत हैं. टी20 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने पर सैमसन को लगभग 21 लाख रुपये का पुरस्कार मिला. इसके अलावा उन्हें टीम को मिली कुल पुरस्कार राशि में भी हिस्सा मिलेगा.

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का बड़ा पुरस्कार किसी खिलाड़ी के करियर के लिए बेहद अहम साबित होता है. इससे उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ती है और बड़ी कंपनियां उन्हें विज्ञापन के लिए साइन करने में रुचि दिखाती हैं.ऐसे में आने वाले समय में संजू सैमसन की कमाई और नेट वर्थ में बड़ा इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria
Tags: sanju samson

Recent Posts

One Piece Season 2 Release Date: इंतजार हुआ खत्म, आ गया वन पीस का सीजन 2, जानें कब और कहां देखें?

One Piece Season 2 Release Date: काफी समय से लोग जिसका इंतजार कर रहे थे…

March 10, 2026

CBSE question paper QR code: CBSE क्लास 12 का पेपर बना मजाक, QR कोड स्कैन करते ही बज गया गाना

CBSE question paper QR code: सीबीएसई की क्लास 12 गणित परीक्षा के प्रश्नपत्र पर बने…

March 10, 2026

Umang App में अब ‘मेरा राशन’ फीचर, घर बैठे ही फोन पर देखें राशन कार्ड से लेकर दुकान की पूरी जानकारी

Umang App Mera Rashan Feature: मेरा राशन एक डिजिटल सेवा है, जिसकी मदद से लोग…

March 10, 2026