Categories: खेल

ऋचा घोष बनीं बंगाल पुलिस में डीएसपी, महिला विश्व कप जीत के बाद मिला शानदार इनाम

Richa Ghosh Appointed as DSP: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने महिला वनडे विश्व कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम को फाइनल में विजेता बनाया.अब वे बंगाल पुलिस में DSP नियुक्त हुई हैं और बंगभूषण अवॉर्ड से सम्मानित हुईं.

Published by Team InKhabar

Richa Ghosh Appointed as DSP: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋचा घोष अब बंगाल पुलिस में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) बन गई हैं. निवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उनके योगदान के लिए उन्हें बंगभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया. इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली और झूलन गोस्वामी भी मौजूद थे.

महिला वनडे विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन

ऋचा घोष ने रविवार (2 नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में भारतीय टीम को 52 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने मात्र 24 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाए. इस विश्व कप में 22 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल 235 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन रहा. उनके योगदान को बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने भी सराहा और उन्हें 34 लाख रुपये के नकद इनाम के साथ सोने का बल्ला और गेंद भेंट की.

दो बार खिताब के करीब, अब मिली सफलता

इस जीत का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि भारतीय टीम इससे पहले दो बार महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी,2005 और 2017 में. 2005 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया था, जबकि 2017 के रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को केवल नौ रन से मात दी थी. इस बार टीम ने तीसरी कोशिश में आखिरी बाधा पार करते हुए खिताब अपने नाम किया.

समर्पण और प्रेरणा

ऋचा घोष की यह उपलब्धि केवल उनके व्यक्तिगत कौशल का ही परिणाम नहीं है, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट की बढ़ती ताकत और संघर्ष की कहानी भी है. उनकी मेहनत और समर्पण ने टीम को पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब दिलाया और उन्हें पुलिस सेवा में सम्मानित होने का गौरव भी प्रदान किया.

Team InKhabar

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026