Categories: खेल

बुमराह को टक्कर देने आ गया 24 साल का ये खिलाड़ी, गेंदबाजी के आतंक से डर गए दुनिया भर के दिग्गज, बनेगा क्रिकेट का अगला खलीफा ?

जेडन सील्स की रफ्तार आसानी से 140+ किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है। उनकी सबसे बड़ी ताकत घातक इनस्विंगर और गुड लेंथ पर लगातार दबाव बनाना है। नई गेंद से वे जितने खतरनाक हैं, पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग में भी उतने ही कारगर नजर आए हैं।

Published by Divyanshi Singh

Jayden Seales: एस समय था जब वेस्टइंडीज के गंदबाजों से दुनिया भर के बल्लेबाज खौफ खाते थे। दुनिया भर में उनके तेज गंदबाजों का दहशत था। अब कई साल तक तेज गेंदबाजी में कहर बरपाने के बाद से इस विरासत को आगे बढ़ाने एक 24 साल के खतरनाक कैरेबियाई तेज गेंदबाज तैयार हैं। यह तेज गेंदबाज जायडेन सील्स है। यह तेज गेंदबाज अब खुद को टेस्ट क्रिकेट का अगला खलीफा साबित कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में जेडन सील्स जिस तरह से खेल रहे हैं, उससे लगता है कि दुनिया को एक नया तेज गेंदबाज मिल गया है। उन्होने महज 19 टेस्ट में 81 विकेट अपने नाम कर लिया है। जो यह बताता है कि यह गेंदबाज कितना खतरनाक है। 

Related Post

2021 में किया डेब्यू

जेडन सील्स ने 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। पहली ही सीरीज में उनकी गेंदबाजी में दिखाई गई सटीकता, स्विंग और आक्रामकता ने सभी का ध्यान खींचा। वह बहुत युवा हैं, लेकिन गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की उनकी कला और बल्लेबाजों की कमजोरियों को समझने की उनकी समझ उन्हें खास बनाती है।

क्या है सील्स की सबसे बड़ी ताकत ?

जेडन सील्स की रफ्तार आसानी से 140+ किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है। उनकी सबसे बड़ी ताकत घातक इनस्विंगर और गुड लेंथ पर लगातार दबाव बनाना है। नई गेंद से वे जितने खतरनाक हैं, पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग में भी उतने ही कारगर नजर आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रर्दशन

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है जहां मौजूदा सीरीज में जेडन सील्स ने अपने हुनर ​​का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिए। उनकी तेज और कसी हुई लाइन लेंथ की वजह से कंगारू महज 180 रन पर आउट हो गए। दूसरी पारी में उन्होंने जोश इंग्लिस को क्लीन बोल्ड किया।
Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026