Categories: खेल

जसप्रीत बुमराह अचानक क्यों हुए टीम से बाहर? क्या पूरी सीरीज से कटेगा पत्ता; BCCI का चौंकाने वाला अपडेट आया सामने

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टी20 सीरीज के बीच जसप्रीत बुमराह का अचानक टीम से बाहर होना चर्चा का विषय बन गया है. धर्मशाला टी20 में उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान किया है.

Published by Mohammad Nematullah

भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे T20 मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं है. बुमराह की अचानक गैरमौजूदगी से क्रिकेट प्रशंसक हैरान रह गए है. जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा है.

क्या वह पूरी सीरीज से बाहर रहेंगे?

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि की कि बुमराह निजी कारणों से घर लौट गए है और इसलिए इस महत्वपूर्ण मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. बाद में BCCI ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की और कहा कि बाकी T20I मैचों के लिए बुमराह के टीम में शामिल होने के बारे में जानकारी सही समय पर साझा की जाएगी.

BCCI ने कहा कि “जसप्रीत बुमराह निजी कारण से घर लौट गए है और मैच के लिए उपलब्ध नही रहेंगे. बाकी मैचों के लिए उनके टीम में शामिल होने के बारे में अपडेट सही समय पर दिया जाएगा.”

हर्षित राणा ने उनकी जगह ली

बुमराह जो हाल ही में तीनों फॉर्मेट में 100 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने है. उनकी जगह प्लेइंग XI में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शामिल किया गया है. ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी बीमारी के कारण तीसरे T20I से बाहर है. और उनकी जगह टीम में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को लिया गया है.

भारत की प्लेइंग इलेवन

सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.

साउथ अफ्रीकी की प्लेइंग 11

एडेन मार्करम, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेनरिक्स, देवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्किया, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन के साथ मैदान पर उतरी है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Uttam Nagar Tension Alert: उत्तम नगर में तनाव की आशंका, हाई कोर्ट में याचिका, ईद से पहले सुरक्षा बढ़ी

Uttam agar Tension Alert: उत्तम नगर में हालिया घटनाओं के बाद तनाव की आशंका को…

March 19, 2026

IPL History: हैट्रिक का अनोखा गणित! दो गेंदों में झटके तीन विकेट; इस गेंदबाज ने रच दिया था इतिहास

Pravin Tambe Hat-Trick: यह एक अनोखा रिकॉर्ड है, जिसे दोहराना लगभग नामुमकिन है. यह रिकॉर्ड…

March 19, 2026

Eid Special Dish: आपकी ईद की मिठास को चार चांद लगा देगी ये क्रीमी डिश, उंगली चाटेंगे लोग, जानें रेसिपी

Eid Special Dish: ईद का त्योहार आने वाला है. ऐसे में लोग तरह-तरह के पकवान…

March 19, 2026

Himanta Biswa Sarma Love Story: गर्लफ्रेंड से किया था CM बनने का वादा, 30 साल बाद क्या हुआ? दिलचस्प है स्टोरी

Himanta Biswa Sarma Love Story: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की लव स्टोरी बेहद…

March 19, 2026

Ration Complaint Process: कम राशन मिल रहा है? जानें कहां करें शिकायत, सप्ताह में इस दिन करें अधिकारियों से सीधी बात

Ration Complaint Process: राशन से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी की शिकायत अब करना आसान हो…

March 19, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2: क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि का दूसरा दिन कौन सी मां का है, इस चीज का लगाए भोग

Chaitra Navratri 2026 Day 2: जैसा की सभी को पता है कि नवरात्रि का त्योहार…

March 19, 2026