Categories: खेल

IPL ब्रांड वैल्यू 158,000 करोड़ रुपये से पार, टीमों की वैल्यू की रेस में RCB ने CSK को पछाड़ा, PBKS इस मामले में नंबर 1

हाउलिहान लोकी, इंक. द्वारा 2025 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के अनुसार, पहली बार आईपीएल जीतने वाली आरसीबी की ब्रांड वैल्यू 227 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 269 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है। यानी आरसीबी की ब्रांड वैल्यू अब 2304 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Published by Ashish Rai

IPL brand value: आईपीएल जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब ब्रांड वैल्यू में नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स भी आरसीबी से पीछे रह गए हैं। बड़ी बात यह है कि प्रीति जिंटा की टीम पीबीकेएस को बड़ी सफलता मिली है। हाउलिहान लोकी, इंक. द्वारा 2025 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के अनुसार, पहली बार आईपीएल जीतने वाली आरसीबी की ब्रांड वैल्यू 227 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 269 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है। यानी आरसीबी की ब्रांड वैल्यू अब 2304 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

https://www.inkhabar.com/sports/fastest-triple-century-in-test-cricket-matthew-hayden-wally-hammond-harry-brook-wian-mulder-virender-sehwag-13001/

मुनाफे में पंजाब किंग्स नंबर 1

पंजाब किंग्स भले ही आईपीएल चैंपियन न बनी हो, लेकिन इस टीम की ब्रांड वैल्यू में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पंजाब किंग्स की ब्रांड वैल्यू में सबसे ज्यादा 39.6% का इजाफा हुआ है। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का नंबर आता है, जिसकी ब्रांड वैल्यू में 34% से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है।

Related Post

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का क्या है हाल?

मुंबई इंडियंस ने इस ब्रांड वैल्यू में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले साल चौथे स्थान पर रही इस फ्रेंचाइजी की वैल्यू 204 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 242 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 2074 करोड़ हो गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 231 मिलियन अमेरिकी डॉलर से मामूली बढ़कर 235 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 1979 हो गई है।

आईपीएल हुआ 1.58 लाख करोड़

इंडियन प्रीमियर लीग की मार्केट वैल्यू में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। आईपीएल अब 12.9% की बढ़ोतरी के साथ 18.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। इसका आशय है कि आईपीएल की मार्केट वैल्यू 1.58 लाख करोड़ को पार कर गई है। आईपीएल की स्टैंड-अलोन ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 13.8% बढ़कर 3.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है। इससे स्पष्ट है कि क्रिकेट की दुनिया में आईपीएल का दबदबा बरकरार है और आने वाले वक्त में इसके और बढ़ने की उम्मीद है।

https://www.inkhabar.com/sports/yash-dayal-rcb-cricketer-may-face-10-year-jail-sexual-harassment-case-fir-filed-in-ghaziabad-girlfriend-allegation-police-investigation-13034/

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026