Categories: खेल

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, RR ने RCB को दी पटखनी; विराट कोहली ने दिया खास गिफ्ट

RR vs RCB IPL 2026: 15 साल के ताबड़तोड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जीत बरकरार रखते हुए RCB को हरा दिया है.

Published by Preeti Rajput

Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के शानदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जोरदार बल्लेबाजी के चलते राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में अपनी जीत का सफर बरकरार रखा है, टीम ने लगातार चौथी जीत हासिल की है. राजस्थान रॉयल्स ने बल्लेबाज़ी का शानदार प्रदर्शन किया, वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. RCB ने RR के 202 रनों का टारगेट दिया था. जिसका पीछा करते हुए RR ने पावरप्ले में ही 97/1 का स्कोर बना लिया. यह पावरप्ले का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए वैभव ने 26 गेंदों में बेहतरीन स्कोर बनाया. सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन बनाए. उन्होंने सिर्फ पावरप्ले में 18 गेंदों में 57 रनों की तूफ़ानी पारी खेलकर टीम को जीत के करीब ला दिया था. वहीं ध्रुव जुरेल ने 10 गेंदों में 27 रन बनाकर उनका साथ दिया.  

RCB को मैदान पर किया ढेर

शुक्रवार रात गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में राजस्थान ने चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दी. राजस्थान ने बेंगलुरु के दिए 202 रनों का टारगेट केवल 18 ओवर में हासिल कर लिया. राजस्थान ने मुकाबले में केवल 4 विकेट खोए. इस जीत के बाद टीम पहले नंबर पर अपनी जगह पक्की कर चुकी है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट गवाकर 201 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए. राजस्थान के जोफ़्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा गेंदबाजी में 2-2 विकेट हासिल किए. 

विराट ने किया स्पेशल पोस्ट

मैच के बाद वैभव के लिए एक और खास लम्हा आया जब दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने उन्हें एक अनमोल तोहफा दिया. विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की कैप पर ऑटोग्राफ देते हुए न केवल हस्ताक्षर किए बल्कि उस पर खास संदेश भी लिखा- ‘वेल डन वैभव’. यह क्षण युवा खिलाड़ी के लिए किसी सपने से कम नहीं था. मैदान पर प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद खेल भावना और युवा प्रतिभा का सम्मान करते हुए विराट का यह कदम काफी चर्चा में है. 

Related Post

हेडमास्टर प्रमोशन पर हाई कोर्ट की ब्रेक! पुराने नियमों पर लगी रोक; जानें पूरा मामला

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

राजस्थान ने अपने ओपनर यशस्वी जायसवाल का विकेट को जल्दी खो दिया था. लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की पार्टनरशिप ने पूरे मैच का रुख बदल दिया. वैभव मैदान पर हीरो की तरह एक के बाद एक छक्के लगा रहे थे. उन्होंने केवल 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए उन्होंने बेंलगुरु को घुटने पर आने को मजबूर कर दिया. जुरेल 81 रनों पर नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाने में मदद की. राजस्थान 4 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर बनी हुई है. 

GT या LSG – किसे सपोर्ट कर रही हैं…जानें इस सवाल पर सारा तेंदुलकर ने क्या जवाब दिया? वीडियो हुआ वायरल

Preeti Rajput

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन? जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल का…

April 11, 2026

हेडमास्टर प्रमोशन पर हाई कोर्ट की ब्रेक! पुराने नियमों पर लगी रोक; जानें पूरा मामला

Chhattisgarh High Court Stay: याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि 2026 के नए नियमों के अनुसार…

April 10, 2026

बंद ट्रेन फिर पटरी पर! गोरखपुर-लखनऊ पैसेंजर को रेलवे ने दी हरी झंडी, जानें कब से होगी शुरू?

Gorakhpur Lucknow Passenger Update: 2020 में ट्रेन बंद होने के बाद इन जिलों के यात्रियों…

April 10, 2026

GT या LSG – किसे सपोर्ट कर रही हैं…जानें इस सवाल पर सारा तेंदुलकर ने क्या जवाब दिया? वीडियो हुआ वायरल

Sara Tendulkar Video: सारा एयरपोर्ट पर अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ नजर आईं, लेकिन…

April 10, 2026