Categories: खेल

IPL 2026 से पहले बदलेगा चैंपियन RCB का ठिकाना, इस मैदान पर 8 साल बाद खेले जाएंगे आईपीएल के मुकाबले!

IPL 2026: RCB की टीम पिछले साल यानि की IPL की चैंपियन है और इसी जीत का जश्न मना रही थी. तो मई 2025 में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु के बाहर भगदड़ मच गई थी. जिसमे कोई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.

Published by Pradeep Kumar

ROYAL CHALLENGERS BENGALURU: IPL 2026 से पहले महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बातचीत चल रही है कि अगले साल यानी IPL 2026 में टीम अपने घरेलू मैच पुणे के MCA स्टेडियम में खेल. दरअसल RCB की टीम पिछले साल यानि की IPL की चैंपियन है और इसी जीत का जश्न मना रही थी. तो मई 2025 में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु के बाहर भगदड़ मच गई थी. जिसमे कोई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. इस घटना के बाद स्टेडियम में बड़े पैमाने पर मरम्मत और सुरक्षा सुधार की जरूरत बताई गई. इसी वजह से इस मैदान को हाल ही में खत्म हुए महिला वनडे विश्व कप और आने वाले पुरुष टी20 विश्व कप के मैचों के लिए भी नहीं चुना गया. इसी वजह से अब अगले सीजन से पहले RCB की टीम अपने घरेलू मैचों के लिए नया स्थान ढूंढना पड़ रहा है

MCA ने दी अपनी पेशकश

MCA सचिव कमलेश पिसाल ने एक बातचीत में बताया कि उन्होंने RCB को अपना स्टेडियम देने की पेशकश की है. ‘यह बात चल रही है, लेकिन अभी पक्की नहीं हुई है। बेंगलुरु में जो हादसा हुआ था, उसकी वजह से उन्हें नए मैदान की जरूरत है, और हमने अपना स्टेडियम ऑफर किया है.’ पिसाल ने कहा, ‘कुछ तकनीकी मुद्दों पर चर्चा चल रही है और अंतिम फैसला दिसंबर में IPL नीलामी के बाद लिया जा सकता है. कुछ छोटी-छोटी बातें सुलझानी हैं. अगर सब ठीक रहा तो, हां, पुणे RCB के मैचों की मेजबानी कर सकता है.’

ये भी पढ़ें- IND vs SA: टीम इंडिया के कोच ने ‘लीक’ कर दी प्लेइंग इलेवन! 3-3 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को मिलेगी टीम में एंट्री!

Related Post

पुणे का IPL से पुराना नाता

पुणे का MCA इंटरनेशनल स्टेडियम करीब 42,000 दर्शकों की क्षमता वाला मैदान है. इससे पहले यहां पुणे वॉरियर्स इंडिया (2011–2013)और राइजिंग पुणे सुपरजायंट (2016–2017)की टीमें अपने मैच खेल चुकी हैं. पिसाल का मानना है कि पुणे, बेंगलुरु के बाद IPL मैचों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. क्योंकि यहां पर बेहतर लॉजिस्टिक्स के साथ-साथ होटल की व्यवस्था भी शानदार है और खास बात ये है कि मुंबई और अन्य शहरों से पुणे काफी ज़्यादा नजदीक है. अगर सब कुछ सही रहा तो फिर लगभग 8 साल के बाद IPL क्रिकेट एक बार फिर पुणे लौटेगा.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कैसा है भारत और द.अफ्रीका का रिकॉर्ड, जानिए दोनों टीमों में से किसका पलड़ा है भारी?

Pradeep Kumar

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026