Categories: खेल

‘ऋषभ पंत को चौथे टेस्ट में मत खिलाना…’, रवि शास्त्री ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात? सुनकर निराश हो जाएगें

Ravi Shastri on Rishabh Pant: 23 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का चौथा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। पर इस मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज के ऋषभ पंत का खेलना संदिग्ध बना हुआ है। इस पर रवि शास्त्री का बयान आया।

Published by

Ravi Shastri on Rishabh Pant: 23 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का चौथा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। पर इस मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज के ऋषभ पंत का खेलना संदिग्ध बना हुआ है। अगर पंत मैनचेस्टर टेस्ट में नहीं खेलते हैं, तो भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ जाएँगी क्योंकि यह विकेटकीपर बल्लेबाज़ मौजूदा सीरीज़ में शानदार फॉर्म में है।

पंत को लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी। इंग्लैंड की पहली पारी में तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की गेंद को कलेक्ट करने की कोशिश में ऋषभ पंत की बाईं तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी। इसके बाद ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की ज़िम्मेदारी संभाली। हालाँकि पंत ने भारत के लिए दोनों पारियों में बल्लेबाज़ी की, लेकिन वह दर्द में नज़र आए। ऐसे में उनका मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना मुश्किल लग रहा है।

ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया

अब टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने भारतीय टीम को सुझाव दिया कि ऋषभ पंत को अब चौथे टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 से बाहर रखा जाना चाहिए। शास्त्री के मुताबिक, पंत के पूरी तरह फिट होने के बाद ही उन्हें मैदान पर उतारा जाना चाहिए। शास्त्री ने यह भी कहा कि चौथे टेस्ट में पंत को सिर्फ़ विशेषज्ञ बल्लेबाज़ के तौर पर खिलाना ख़तरनाक हो सकता है।

शास्त्री ने पंत के बारे में ऐसा क्यों कहा?

रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में संजना गणेशन से बात करते हुए कहा, ‘अगर वो उंगली टूटी है या फ्रैक्चर हुआ है, तो ऋषभ पंत को आराम देना सही रहेगा। अब इंग्लैंड को पता है कि वो चोटिल हैं, ऐसे में भारत को विकल्प भी नहीं मिलेगा। अगर ऋषभ पंत टीम में आते हैं, तो उन्हें बल्लेबाज़ी और विकेटकीपिंग दोनों करनी होगी। आधी-अधूरी फिटनेस के साथ एक काम करना काफ़ी नहीं होगा।’

Related Post

शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम, इस दिन होगा महा-मुकाबला, जानिए कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

रवि शास्त्री ने आगे कहा- ‘मुझे नहीं लगता कि अगर ऋषभ पंत विकेटकीपिंग नहीं कर सकते, तो उन्हें विशेषज्ञ बल्लेबाज़ के तौर पर मैदान पर आना चाहिए। अगर वो विकेटकीपिंग नहीं करेंगे, तो उन्हें फ़ील्डिंग करनी ही होगी। अगर बिना ग्लव्स के वही हिस्सा दोबारा चोटिल हो गया, तो हालत और बिगड़ जाएगी। विकेटकीपिंग में थोड़ी सुरक्षा तो है, लेकिन फ़ील्डर के तौर पर नहीं। ऐसे में चोट और भी गंभीर हो सकती है।’

चौथा टेस्ट मैच से पहले भारत को झटका! नहीं खेलेंगे Mohammed Siraj? कोच ने किया बड़ा खुलासा

Recent Posts

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026