IND Vs ZIM  predicted playing XI: अभिषेक शर्मा से लेकर तिलक तक कौन-कौन हो सकता है बाहर? यहां देखें संभावित प्लेइंग-11

IND Vs ZIM  predicted playing XI : जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का मुकाबला बेहद अहम होगा. ऐसे में तिलक, रिंकू और सुंदर को बाहर किया जा सकता है.

Published by JP Yadav

IND Vs ZIM  predicted playing XI : आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के मुकाबले जारी हैं. गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम  क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया प्रतिद्वंद्वी जिम्बाब्वे के खिलाफ निर्णायक मुकाबला खेलेगी. इस मैच में टीम इंडिया को बड़े अंतर से जिम्बाब्वे को हराना होगा वरना सेमीफाइनल से पहले ही सफर खत्म हो जाएगा. इस अहम मुकाबले को लेकर प्लेइंग-11 को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम का टॉप ऑर्डर लगातार फ्लॉप हो रहा है. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा के साथ पहला मैच छोड़ दें तो टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी लंबी और स्थाई पारी खेलने में नाकाम साबित हो रहे हैं. ऐसे में  ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8s मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11 को लेकर सोशल मीडिया पर भी कयास लगाए जा रहे हैं. 

क्यों बदलेगी प्लेइंग-11

सुपर-8 के पहले ही मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका से 70 से अधिक रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद टीम इंडिया की आलोचना भी हुई है. ऐसे में टीम इंडिया हर हाल में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच के लिए प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी. उपकप्तान अक्षर पटेल सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाहर थे. उनकी जगह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ सुपर 8 मैच के लिए प्लेइंग XI में वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया था. अब जिम्बाब्वे के मैच में वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को हर हाल में खिलाया जाएगा. दरअसल, साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर ने सिर्फ दो ओवर फेंके लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए. बल्लेबाजी में भी फेल रहे. नंबर 5 बैटर के तौर पर मैदान में उतरे वाशिंगटन सुंदर ने  11 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए. 

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

वाशिंगटन सुंदर के साथ तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की बैटिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं. तिलक ने 25, 25, 25, 31 और 1 रन के स्कोर बनाए हैं. रिंकू सिंह ने भी पिछले पांच मैचों में 6, 1, 11, 6 और 0 रन बनाए  हैं. ऐसे में उनकी जगह संजू सैमसन या फिर किसी अन्य बल्लेबाज को उतारा जा सकता है. कुलदीप यादव को भी प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है. 

Related Post

दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल.

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुन्योंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, बेन करन, क्लाइव मदांडे और टिनोटेंडा मापोसा.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Gold Rate Today 13 April 2026: सोने में उतार-चढ़ाव जारी, निवेशकों की चिंता बढ़ी, जानें ताजा रेट और बाजार हाल

Gold rate today 13 april 2026: अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने के…

April 13, 2026

Ayodhya Ram mandir:अयोध्या राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों के दर्शन आज से शुरू, जानें बुकिंग सिस्टम और गाइडलाइन

Ayodhya ram mandir darshan: अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों के दर्शन सोमवार…

April 13, 2026

Hapur road accident: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 6 की मौत, कई घायल

Hapur road accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में धौलाना-गुलावठी रोड पर एक भीषण सड़क…

April 13, 2026

Aaj ka rashifal 13 April 2026: ग्रह गोचर से जीवन में बदलाव, 12 राशियों पर अलग प्रभाव, जानें आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 13 April 2026: 13 अप्रैल 2026 में ग्रहों की जटिल स्थिति के…

April 13, 2026