IND vs PAK Pitch Report: पिच क्यों बढ़ा रही भारत-पाकिस्तान की टेंशन, गौतम गंभीर किसे देंगे प्लेइंग-11 में एंट्री? यहां जानें सबकुछ

IND vs PAK Match Pitch Report:  पिच के मिजाज को देखते हुए टीम इंडिया टी 20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर प्लेइंग-11 में बदलाव करते हुए कुलदीप यादव पर दांव लगा सकते हैं.

Published by JP Yadav

IND vs PAK Match Pitch Report: टी-20 मेंस वर्ल्ड कप 2026 के अंतर्गत रविवार (15 फरवरी, 2026) की शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमों का यह दूसरा मुकाबला है. यह मैच बेहद करीबी और दिलचस्प भी हो सकता है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें यह तीसरा मुकाबला जीतना चाहेंगीं. एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तान की टीम उसी लय और जज्बे के साथ श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में उतरना चाहेगी. जाहिर है मुकाबला टक्कर का हो सकता है. 

पिच रिपोर्ट

  टी-20 मेंस वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो अब तक आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं. रोचक बात यह है कि इनमें 2 मैच दिन के दौरान खेले गए जबकि एक मुकाबला शाम  को हुआ. तीनों मुकाबले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते. ऐसे में यहां पर रनों का पीछा करना थोड़ा मुश्किल होता है. स्पेनर्स की मददगार इस स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री भी है. ऐसे में यहां पर स्पिनर्स के खिलाफ बड़ा शॉट खेलना मुश्किल होता है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कुल 51 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. 22 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तो 28 मैचों में पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर देखा जाए तो वह 152 रन है. इसका मतलब यहां पर रन बनाना भी काफी मुश्किल होता है. 
 

Related Post

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

  1. ईशान किशन (विकेटकीपर)
  2. अभिषेक शर्मा
  3. तिलक वर्मा
  4. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  5. हार्दिक पंड्या
  6. शिवम दुबे
  7. रिंकू सिंह
  8. अक्षर पटेल
  9. कुलदीप यादव
  10. वरुण चक्रवर्ती
  11. जसप्रीत बुमराह

कुलदीप यादव होंगे टीम 11 में शामिल!

बारिश की आशंका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच भी भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में अहम भूमिका निभाएगी. क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि इस मैदान की पिच पर स्पिनर्स के हावी रहने की संभावना है. भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव पिछले दो मैचों से खेले भी नहीं हैं. ऐसे में कुलदीप यादव को इस मैच में उतारा जा सकता है. इसके साथ ही उनका गेंदबाजी प्रदर्शन  भी पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रहा है.

बुमराह-वरुण के साथ कुलदीप को मिलेगा मौका

बताया जा रहा है कि भारत की ओर से मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे. यहां की पिच स्पिनर्स की मददगार है. ऐसे में वरुण चक्रवर्ती के साथ कुलदीप यादव को मौका मिलने की पूरी संभावना है.  

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े नहीं पहनते क्योंकि यह उनके लिए पूर्ण त्याग, अपरिग्रह,…

April 1, 2026

Property Rule Change: छोटे खरीदारों को राहत, PAN सीमा हुई दोगुनी; यहां जानें सारी डिटेल्स

Real estate rule change India 2026: अब सरकार ने PAN कार्ड की अनिवार्यता की सीमा…

April 1, 2026

Rajendra Bharti case: बैंक घोटाले में फंसे दतिया के कांग्रेस विधायक, राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार

Rajendra Bharti case:  मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की…

April 1, 2026

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026

Chandigarh blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

Chandigarh blast: चंडीगढ़  में बुधवार को एक धमाके की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-37 स्थित…

April 1, 2026