Categories: खेल

IND vs AUS, PLAYING XI : 5वें T-20I में टीम इंडिया ने इस स्टार खिलाड़ी को किया बाहर, रिंकू सिंह को मिला मौका

IND vs AUS: 5वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने जहां अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन दूसरी तरफ नज़र डाले तो भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया है.

Published by Pradeep Kumar

IND vs AUS, 5th T-20I, Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां मैच ब्रिस्बेन, गाबा  के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने जहां अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन दूसरी तरफ नज़र डाले तो भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया है. भारत ने अपने एक स्टार खिलाड़ी को बाहर करते हुए बेंच स्ट्रैंथ को आज़माने का फैसला किया है. भारतीय टीम ने तिलक वर्मा को आराम देते हुए रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया है.

मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 की अजेय बढ़त बनाई हुई है. अब इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की नज़र जहां सीरीज अपने नाम करने पर है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम इस आखिरी मैच को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. ऐसे में ये मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने वाला है.

कैसा रहा है सीरीज का हाल?

इस सीरीज का पहला मैच कैनबरा में खेला गया था जो बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद मेलबर्न में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 4 विकेट से मात देकर सीरीज में अहम बढ़त हासिल की. फिर होबार्ट में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार कमबैक करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया. इसके बाद सीरीज का चौथा मुकाबला गोल्ड कोस्ट में खेला गया जिसे भारतीय टीम ने 48 रनों से अपने नाम किया और सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली. लेकिन अब इस सीरीज़ के पांचवें और आखिरी मैच में भारतीय टीम सीरीज सील करने के ईरादे से उतरी है.

ये भी पढ़ें-RISHABH PANT INJURY: भारत-द.अफ्रीका सीरीज से पहले ऋषभ पंत फिर हुए चोटिल, दर्द से कराहते हुए छोड़ा मैदान, VIDEO

5वें T-20I के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत (Playing XI):

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया (Playing XI):

मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टॉइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़ैम्पा.

ये भी पढ़ें- World Cup Winning Cricketers: भारत की ऐतिहासिक महिला विश्व कप जीत के बाद राज्य सरकारों ने लुटाए इनामों के ढेर, जानें किसको क्या मिला?

Pradeep Kumar

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026