Categories: खेल

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने किया धमाका, मारे छक्के पे छक्के, IPL के 8 मैच में कर दिया टॉप

Vaibhav Sooryavanshi Most Sixes Record: वैभव सूर्यवंशी दिखने में छोटा पैकेट है लेकिन वैसे वो बड़ा धमाका है. इस बार मैच में उन्होंने कमाल ही कर दिया और वो इस समय अपने छक्कों के लिए काफी चर्चे में हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Vaibhav Sooryavanshi Most Sixes Record: वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया है. उनके बल्ले की गूंज मैदान पर इतनी तेज है कि किसी को भी उनका अंदाज पहचानने में देर नहीं लगती. IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए CSK के खिलाफ उन्होंने अपने करियर की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी और केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. लेकिन सबसे बड़ी चर्चा उनके द्वारा लगाए गए छक्कों की है, जिन्होंने उन्हें IPL में एक नया रिकॉर्डधारी बना दिया है.

सिर्फ 15 साल की उम्र में, वैभव सूर्यवंशी ने साहस का ऐसा मेल दिखाया कि उन्हें छक्कों के मामले में IPL में बाकी सभी बल्लेबाजों से आगे रखा गया. IPL में अब तक 8 मैच खेलने के बाद, वे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. इतना ही नहीं, इतने कम मैचों में ये मुकाम हासिल करना किसी भी युवा बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

IPL में नया छक्कों का रिकॉर्ड

अब तक IPL में 8 मैच खेल चुके वैभव सूर्यवंशी ने 304 रन बनाए हैं, जिनकी स्ट्राइक रेट 218.70 और औसत 38 रही. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े. खास बात ये है कि उनके दोनों अर्धशतक CSK के खिलाफ ही आए. इसके अलावा, उन्होंने अब तक IPL में कुल 29 छक्के लगाए हैं, जो कि T20 लीग में किसी भी खिलाड़ी द्वारा पहले 8 मैचों में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है.

Related Post

किसका रिकॉर्ड तोड़ा वैभव ने?

इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैक्गर्क के नाम था, जिन्होंने पहले 8 मैचों में 28 छक्के लगाए थे. IPL 2026 में CSK के खिलाफ वैभव ने 17 गेंदों में 5 छक्के लगाकर 52 रन बनाए और इसी दौरान जेक फ्रेजर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इससे पहले वैभव के IPL करियर में 24 छक्के थे, जो उन्होंने पिछले 7 मैचों में लगाए थे.

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक केवल 8 मैचों में इतने छक्के लगाए हैं, जितने कई दिग्गज बल्लेबाज जैसे राहुल द्रविड़ या कुमार संगकारा ने अपने पूरे IPL करियर में नहीं लगाए. उनके कुल T20 करियर की बात करें तो 19 मैचों में उन्होंने 67 छक्के जमाए हैं.
 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Chandrikapersad Santokhi death: कौन है चंद्रिकाप्रसाद संतोकही, जिनका 67 साल की उम्र में हुआ निधन, भारत से क्या था नाता?

Chandrikapersad Santokhi death: सुरिनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोकही का 67 वर्ष में निधन हो…

March 31, 2026

Effect on Zodiac Signs: अप्रैल में शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, जानें किस-किस को होगा लाभ

Effect on Zodiac Signs: अप्रैल 2026 में ग्रहों के गोचर से कई राशियों के लिए…

March 31, 2026

RBSE 12th Result 2026 Out: जारी हो गया क्लास 12 राजस्थान का रिजल्ट, जानें चेक करने का तरीका

RBSE 12th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड ने क्लास 12 का रिजल्ट आज जारी कर…

March 31, 2026