Categories: खेल

वैभव सूर्यवंशी पर क्यों भड़क उठे इस क्रिकेटर के फैंस? वजह जानकार आपको आ जाएगा गुस्सा

Vaibhav Suryavanshi Jersey: वैभव सूर्यवंशी इंग्लैड में जलवा बिखेरने के बाद अब विवादों में घिर गए हैं।  भारतीय प्रशंसक उनसे जुड़ी एक बात से बेहद नाखुश हैं। इसकी वजह है वैभव का जर्सी नंबर।

Published by

Vaibhav Suryavanshi Jersey: वैभव सूर्यवंशी इंग्लैड में जलवा बिखेरने के बाद अब विवादों में घिर गए हैं।  भारतीय प्रशंसक उनसे जुड़ी एक बात से बेहद नाखुश हैं। इसकी वजह है वैभव का जर्सी नंबर। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 सीरीज़ में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खूब वाहवाही बटोरी। इंग्लैंड में खेली जा रही सीरीज़ में वैभव ने महज 52 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वैभव की बल्लेबाजी के अलावा, इस दौरान उनकी जर्सी ने भी प्रशंसकों का ध्यान खींचा क्योंकि वह भी विराट कोहली की तरह 18 नंबर की नीली जर्सी पहनकर खेलने उतरे थे।

18 नंबर की टेस्ट जर्सी पर भड़के प्रशंसक

वैभव की जर्सी पर कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद दोनों टीमों के बीच हुए यूथ टेस्ट मैच में वैभव 18 नंबर की सफ़ेद जर्सी पहनकर उतरे। इस बार भी इस जर्सी ने सबका ध्यान खींचा, लेकिन कई भारतीय प्रशंसकों को यह पसंद नहीं आई और उन्होंने बीसीसीआई पर जमकर निशाना साधा। भारतीय प्रशंसकों ने बीसीसीआई पर इस बात को लेकर निशाना साधा कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए उन्हें इस प्रारूप में किसी और खिलाड़ी को 18 नंबर की जर्सी नहीं देनी चाहिए।

‘ऋषभ पंत को चौथे टेस्ट में मत खिलाना…’, रवि शास्त्री ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात? सुनकर निराश हो जाएगें

Related Post

वैभव ने इंग्लैंड में दिखाया दम

वैसे तो बीसीसीआई भारतीय प्रशंसकों का मुख्य निशाना है, लेकिन कुछ प्रशंसकों ने वैभव से यह जर्सी नंबर पहनकर टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन करने की भी अपील की, जैसा कि विराट कोहली लंबे समय से करते आ रहे हैं। प्रदर्शन की बात करें तो वैभव ने 5 यूथ वनडे मैचों की सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाए, जिसके दम पर भारत ने वह सीरीज़ 3-2 से जीत ली। टेस्ट मैच की पहली पारी में नाकाम रहने के बाद, वैभव ने दूसरी पारी में तेज़ अर्धशतक जड़ा।

शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम, इस दिन होगा महा-मुकाबला, जानिए कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

Published by

Recent Posts

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026