India Cricket Schedule 2026-27: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. ABP रिपोर्टस की मानें तो BCCI ने टीम इंडिया का अगले एक साल का घरेलू शेड्यूल जारी कर दिया है. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएंगी. टीम इंडिया 17 अलग-अलग शहरों में कुल 22 मैच खेलेगी.
लेकिन इस शेड्यूल से पहले टीम इंडिया को अपने घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेलनी है.
Virat Kohli और Rohit Sharma कब खेलेंगे?
वर्तमान में विराट कोहली और रोहित शर्मा सिर्फ ODI मैचों में खेलते हैं. IPL 2026 के बाद उन्हें भारतीय पिचों पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते देखा जा सकता है. भारत-अफगानिस्तान सीरीज 14 से 20 जून तक चलेगी. इसके बाद वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर आएगी और टीम इंडिया के साथ 3 ODI मैचों की सीरीज खेलेगी.
उसके बाद श्रीलंका की टीम भी भारत आएगी और टीम इंडिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगी. साल 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे और भारत के बीच 3 ODI मैचों की सीरीज होगी.
भारत बनाम अफगानिस्तान: June 2026 ODI Schedule
14 जून – भारत vs अफगानिस्तान, पहला ODI, धर्मशाला
17 जून – भारत vs अफगानिस्तान, दूसरा ODI, लखनऊ
20 जून – भारत vs अफगानिस्तान, तीसरा ODI, चेन्नई
भारत बनाम वेस्टइंडीज: September-October 2026 ODI Schedule
27 सितंबर – भारत vs वेस्टइंडीज, पहला ODI, त्रिवेंद्रम
30 सितंबर – भारत vs वेस्टइंडीज, दूसरा ODI, गुवाहाटी
3 अक्टूबर – भारत vs वेस्टइंडीज, तीसरा ODI, न्यू चंडीगढ़
भारत बनाम श्रीलंका: December 2026 ODI Schedule
13 दिसंबर – भारत vs श्रीलंका, पहला ODI, दिल्ली
16 दिसंबर – भारत vs श्रीलंका, दूसरा ODI, बेंगलुरू
19 दिसंबर – भारत vs श्रीलंका, तीसरा ODI, अहमदाबाद
भारत बनाम जिम्बाब्वे: January 2027 ODI Schedule
3 जनवरी – भारत vs जिम्बाब्वे, पहला ODI, कोलकाता
6 जनवरी – भारत vs जिम्बाब्वे, दूसरा ODI, हैदराबाद
9 जनवरी – भारत vs जिम्बाब्वे, तीसरा ODI, मुंबई
इस शेड्यूल के अनुसार, टीम इंडिया अगले 12 महीनों में अपने घरेलू मैदानों पर कुल 12 वनडे मैच खेलेगी. यदि विराट कोहली और रोहित शर्मा सभी मैच खेलते हैं, तो वे अगले एक साल में अधिकतम 12 मैच खेल पाएंगे.

