Categories: खेल

सब्जी वाला झोला लेकर एयरपोर्ट पहुंचे Abhishek Sharma! खिलाड़ियों ने उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल

Abhishek Sharma का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अभिषेक शर्मा के एक रंगीन हैंडबैग की वजह से शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह उनका मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं.

Published by Divyanshi Singh

Abhishek Sharma Viral Video: भारतीय टीम 5 टी20 मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. भारतीय टीम का हिस्सा एशिया कप में कमाल का प्रर्दशन करने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी हैं. इसी बीच अभिषेक शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अभिषेक शर्मा के एक रंगीन हैंडबैग की वजह से शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह उनका मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं.

यह मज़ेदार नज़ारा टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज़ के दूसरे टी20 मैच के लिए गुरुवार 30 अक्टूबर को मेलबर्न पहुंचने के बाद देखने को मिला. 

वायरल हो रहा है वीडियो

अर्शदीप सिंह वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं क्या यह LV का बैग है, और क्या यह लिमिटेड एडिशन है? इस पर शुभमन गिल भी तुरंत कहते हैं कि यह लिमिटेड एडिशन बैग है और इसमें बहुत सारी लिमिटेसन भी हैं. 

BCCI ने भी शेयर किया वीडियो

वहीं BCCI ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें खिलाड़ी अभिषेक को चिढ़ाते हुए नज़र आ रहे हैं. तिलक वर्मा कहते हैं अभिषेक का बैग देखो भाई,  LV का कोलैब है.इसके बाद अभिषेक शर्मा खुद इस कोलैबोरेशन के बारे में बात करते हैं. वीडियो के अगले हिस्से में बैग पर बड़े अक्षरों में ‘LV’ लिखा हुआ दिखाया गया है.

यहां देखें वायरल वीडियो

A post shared by Abhishek Sharma 🤍 (@abhishekshorma_4)

सीरीज़ का पहला मैच ड्रॉ

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज़ का पहला मैच ड्रॉ रहा. भारतीय पारी के दौरान बारिश आ गई, जिसके कारण मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया. शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे. टी20 सीरीज़ का दूसरा मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह सीरीज़ पांच मैचों की है. इससे पहले, दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज़ खेली गई थी जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता था.

वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात; ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026