Categories: खेल

नीरज चोपड़ा ने पहली बार फेंका 90 मीटर दूर भाला, फिर भी गोल्ड से चुके, इस खिलाड़ी को मिला Gold

Doha Diamond League: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंककर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि नीरज ने 90 मीटर से दूर भाला फेंका हो, वो ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Published by Jaydeep Chikhaliya

Doha Diamond League: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंककर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि नीरज ने 90 मीटर से दूर भाला फेंका हो, वो ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 90 मीटर से दूर भाला फेंका है। ऐसा करने वाले वो दुनिया के 25वें, एशिया के तीसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

इस खिलाड़ी ने जीता गोल्ड

हालांकि अपने करियर का बेस्ट स्कोर करने के बाद भी नीरज गोल्ड जीतने से चूक गए। उन्हें डायमंड लीग में सिल्वर मेडल मिला। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर का थ्रो करके गोल्ड जीता है। भारत के एक और खिलाड़ी किशोर जेना इस इवेंट में 8वें नंबर पर रहें। किशोर जेना ने अपने करियर का बेस्ट स्कोर करते हुए 78.60 मीटर का भाला फेंका।

Related Post

थोड़े से चूक गए गोल्डन बॉय

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो फेंका था, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 90.23 मीटर का जेवलिन थ्रो फेंका।हालांकि फिर भी वो गोल्ड जीतने से रह गए। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का भाला फेंककर स्वर्ण पर कब्जा कर लिया। ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन इस लीग में तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 85.64 मीटर का भाला फेंका था।

Jaydeep Chikhaliya
Published by Jaydeep Chikhaliya

Recent Posts

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026

ROCO फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लें डेट

India Cricket Schedule 2026-27: किक्रेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि BCCI ने…

March 26, 2026

Medicine Price Hike: आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, बढ़ गए इन 1000 दवाओं के दाम, जानें वजह

Medicine Price Hike: सरकार ने 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी…

March 26, 2026