पाकिस्तान के किस बॉलर के नाम है अनोखा रिकॉर्ड, अभिषेक से लेकर सूर्यकुमार तक को कर सकता है आउट; जानें 5 खूबियां

shaheen Afridi IND vs PAK t 20 cricket Match :टीम इंडिया के बैटर को सावधान रहने की जरूरत है. पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपनी शानदार गेंदबाजी से अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा के अलावा अन्य बैटर के लिए भी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं.

Published by JP Yadav

shaheen Afridi IND vs PAK t 20 cricket Match : टी20 विश्व कप 2026 में रविवार (15 फरवरी, 2026) को एशिया की दो दिग्गज टीमों में शामिल टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को शाम को  7 बजे खेला जाएगा. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा के बीच भिड़ंत भी देखने को मिलेगी. यह मुकाबला वही टीम जीतेगी, जो बैटिंग और बॉलिंग के साथ मानसिक रूप से मजबूत होकर मैदान पर उतरेगी. भारत की ओर से गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अहम रोल में होंगे तो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी लय में आ गए तो भारतीय बैटर की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. यहां हम बताएंगे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की वो 5 खूबियां, जिससे हो सकते हैं भारतीय बैटर के लिए खतरनाक.

स्लोअर बॉल से बढ़ाते हैं मुश्किल

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पावर प्ले के दौरान बहुत ही घातक गेंदबाजी करते हैं. इसके लिए वह अपने स्पेल के दौरान स्लोअर बॉल के जरिये बल्लेबाजों की परीक्षा लेते हैं. पावर प्ले के अलावा डेथ ओवर्स में भी सटीक स्लोअर बॉल्स के जरिये बल्लेबाजों की आउट करते हैं.

वेरिएशन से करते हैं आउट

शाहीन अफरीदी बॉलिंग के दौरान वेरायटी लाते हैं. खासतौर से अपनी कलाई के इस्तेमाल से गेंदे की गति को कम करके बल्लेबाजों को छकाते हैं. इस दौरान बल्लेबाजी करता है और वह विकेट गंवा देता है. 

नई गेंद से स्विंग का कमाल

शुरुआती ओवरों में शाहीन बल्लेबाजी कर रही टीम के बल्लेबाजों को नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं. इस दौरान बल्लेबाज डर या फिर असहज बल्लेबाजी करता है. ऐसे आउट होने का खतरा बढ़ जाता है. 

Related Post

एक्स्ट्रा उछाल बनाती है खास गेंदबाज

यह जानकर हैरत होगी, लेकिन यह सच है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहले ही ओवर में विकेट लेने का एक अनोखा रिकॉर्ड उनके नाम है. वह 6 फीट 6 इंच के हैं. ऐसे में वह किसी भी पिच पर एक्स्ट्रा उछाल पाने में सफल होते हैं. ऐसे में बल्लेबाज गलती करके आउट हो जाता है. 

तेज यॉर्कर और इन-स्विंग से बल्लेबाज होते हैं परेशान

शाहीन अफरीदी गेंदबाजी के दौरान 140-145 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. तेज यॉर्कर और इन-स्विंग कराने में माहिर शाहीद की गेंदें खेलनी मुश्किल हो जाता है. खासतौर से इन-स्विंग गेंदबाजी के चलते बल्लेबाज अपना विकेट दे देता है. 

यहां पर बता दें कि कुछ साल पहले ही पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पहले ही सलाह दे चुके हैं कि भारत को T20 वर्ल्ड कप के अपने मैच में पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी का आक्रामक तरीके से सामना करना चाहिए, न कि सिर्फ़ उन्हें हराने के बारे में सोचना चाहिए. दिसंबर, 2024 में ही शाहीन अफरीदी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया था. वह तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बने थे.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026

Chandigarh blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

Chandigarh blast: चंडीगढ़  में बुधवार को एक धमाके की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-37 स्थित…

April 1, 2026

RCB vs CSK ticket booking: आरसीबी बनाम सीएसके मैच के टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्राइस जानें

RCB vs CSK ticket booking: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के…

April 1, 2026

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जिसकी कर रहे थे मांग वो हुई पूरी

Contract lecturers News: राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब उनकी पुरानी संविदा सेवा…

April 1, 2026

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों से जुड़े 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने…

April 1, 2026