Categories: खेल

क्रिकेट इतिहास के वो बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट-वनडे में लगाया दोहरा शतक, लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी

Double Centuries in Tests and ODI: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में  पहली पारी में शानदार दोहरा शतक जड़ा और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 269 रनों की पारी खेलकर उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले चुनिंदा क्रिकेटरों में अपनी जगह बना ली है। इस लिस्ट में चार भारतीय हैं

Published by

Double Centuries in Tests and ODI: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में शानदार दोहरा शतक जड़ा और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। 269 रनों की पारी खेलकर उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले चुनिंदा क्रिकेटरों में अपनी जगह बना ली है। इस लिस्ट में चार भारतीय हैं।

टेस्ट-वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- इस लिस्ट में पहला नाम महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने इस दौरान नाबाद 200 रन बनाए थे। वहीं सचिन ने टेस्ट में 6 दोहरे शतक लगाए हैं। इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 248 रन है।

वीरेंद्र सहवाग- टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने 219 रनों की पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दो तिहरे शतक हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 और पाकिस्तान के खिलाफ 309 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 4 बार दोहरा शतक लगाया है।

रोहित शर्मा- टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी वनडे और टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है। वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड उनके नाम है। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे। वनडे में उनके नाम सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने एक बार दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 212 रन बनाए थे।

क्रिस गेल- क्रिस गेल वनडे और टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दो तिहरे शतक हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 317 रन और श्रीलंका के खिलाफ 333 रन की शानदार पारी खेली थी।

ICC Test Bowling Rankings: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के ‘बादशाह’ बने बुमराह, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन से गेंदबाजों का जलवा?

शुभमन गिल- अब भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 208 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में 269 रनों की पारी खेलकर नया इतिहास रच दिया।

मोहम्मद सिराज के आगे धाराशाई हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज, एजबेस्टन में 6 विकेट लेकर बनाए कई रिकॉर्ड

Recent Posts

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026