Categories: धर्म

Vivah Muhurat 2026: फरवरी 2026 में शादियों का बंपर सीजन! रिकॉर्ड 12 मुहूर्त, अब बारात निकालने की तैयारी शुरू

Vivah Muhurat 2026: शुक्र के उदय होने के चार दिन बाद बाद मांगलिक कार्य शुरू किए जाते हैं. इसी कारण जनवरी के महीने में विवाह का कोई मुहूर्त नहीं रहा है. लेकिन फरवरी शादियों से भरा रहने वाला है.

Published by Preeti Rajput

Vivah Muhurat 2026: जनवरी का पूरा महीना कोई शादी की गूंज नहीं सुनाई दी, लेकिन अब शादी-ब्याह की तैयारियों में जुटे परिवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, साल 2026 में शादियों का आगाज 5 फरवरी से शुरु हो जाएगा. जनवरी में विवाह न होने का कारण शुक्र तारे का अस्त होना था. जो 12 दिसंबर को अस्त हो गया था और ब शुक्र तारा उदय हो चुका है.

क्या कहते हैं शास्त्र सम्मत?

शास्त्र सम्मत नियमों के मुताबिक, शुक्र का उदय होने के चार दिन बाद यानी उसके ‘युवाकाल’ में प्रवेश करने के बाद ही शादी जैसे मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं. फरवरी से शादियों का सिलसिला शुरू होगा.

12 मुहूर्त हैं फरवरी में

बता दें कि साल 2026 में कुल 59 मुहूर्त हैं, जिनमें से 12 मुहूर्त अकेले फरवरी में पड़ रहे हैं. इस महीने की शुभ तिथियां 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 हैं.

क्या है शुक्र-गुरु का महत्व?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सफल वैवाहिक जीवन के लिए गुरु और शुक्र दोनों का उदय होना अनिवार्य है. बता दें कि, ‘गुरु’ विवेक और संतान सुख का प्रतीक है. वहीं अगर शुक्र की बात करें, तो प्रेम, दांपत्य और भौतिक सुखों का प्रतीक माना जाता है. इन दोनों ग्रहों की शुभ स्थिति विवाह को स्थायित्व प्रदान करने में मदद करती है. 

Related Post

Aaj Ka Panchang: 4 फरवरी 2026, बुधवार का पंचांग, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

कब नहीं हो सकती शादियां?

फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में किसी तरह का कोई मांगलिक कार्य नहीं होगा. इसमें 24 फरवरी और 3 मार्च तक होलाष्टक रहेगा, जिसमें विवाह वर्जित हैं. इसके मुताबिक, 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य के मीन राशि में रहने के कारण शादियां नहीं हो सकेंगी. अगर आप भी विवाह की योजना बना रहे हैं, तो फरवरी के इन 12 मुहूर्तों का लाभ उठाना सबसे बेहतरीन रहेगा.

Maha Tirtharaj: विश्व का एकमात्र ‘महा तीर्थराज’, जहां होता है पांच नदियों का महासंगम

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Viral Video: सावधान! आइसक्रीम के डिब्बे के तले छुपा था जहरीला राज, देखते ही चीख पड़ी महिला

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आइसक्रीम…

March 23, 2026

क्या 2 साल में घने अंधेरे में डूब जाएगी धरती? सैटेलाइट्स पर AI हमले की चेतावनी! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Satellite Apocalypse Warning: अंतरिक्ष से एक ऐसी चेतावनी आई है, जिसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों…

March 23, 2026

Morning Routine: सुबह के पहले 2 घंटे बदल सकते हैं आपकी ज़िंदगी! बस उठते ही फॉलो करें ये टिप्स

Morning Routine: सुबह का समय दिन का सबसे ज़रूरी हिस्सा होता है. आपकी आदतें, जिनमें…

March 23, 2026

PM Modi Parliament speech LIVE: इजराइल-ईरान युद्ध पर संसद में बोले पीएम मोदी, कहा- लोगों के जीवन पर हो रहा विपरीत असर

PM Modi Parliament speech LIVE : पीएम नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में मिडिल ईस्ट में…

March 23, 2026