Categories: धर्म

आज जो कहोगे वो मिलेगा, खुद शनिदेव दिलाएंगे मनचाहा लाभ, इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

Top 5 Lucky Zodiac Sign, 12 July 2025 : आज 12 जुलाई शनिवार के दिन सावन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। इस दिन अशून्यशयन व्रत का संयोग भी बन रहा है। आज के दिन के देवचता शनि महाराज और भगवान शिव रहेंगे। साथ ही चंद्रमा शनि की राशि मकर में संचार करेंगे। श्रवण नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग का भी संयोग बन रहा है।

Published by Preeti Rajput

Top 5 Lucky Zodiac Sign, 12 July 2025 : 12 जुलाई शनिवार को चंद्रमा शनि की राशि मकर में दिन रात गोचर करेंगे। आज शनिवार होने के कारण पूरे दिन शनि ग्रह का प्रभाव बना रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का भी सुंदर संयोग आज के दिन बनता नजर आ रहा है। शनिवार होने के कारण आज के दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। आज के दिन दिन की तिथि सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। शनिवार के दिन इन राशियों को करियर और कारोबार में मनचाहा लाभ मिल सकता है। 2 जुलाई यानी शनिवार को वृषभ सहित 5 राशियों के जातकों को लाभ मिलेगा। 

पहली रोटी गाय तो आखिरी रोटी कुत्ते के लिए… सनातन धर्म में क्यों निभाया जाता है ये रिवाज? जहां नहीं होता ये नियम वहां बद से बदतर होते हैं हालात! जानें इसका रहस्य

वृषभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद सौभाग्यशाली रहने वाला है। साथ ही आज के दिन आप पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। शनिदेव सुख और समृद्धि का लाभ भी दिला सकते हैं। कारोबार के लिए आप लंबी दूरी की यात्रा तय कर सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए सुख और मंगलकारी रहेगी। आप दान पुण्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। परिवार में आपके सुख शांति रहेगी। 

कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मंगलकारी साबित होगा। जिसके कारण जातकों के लिए आज का दिन में आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप नई योजनाओं को लागू करने की दिशा में आगे कदम उठाएंगे। आपकों आज मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या पुराने संपर्कों की मदद से आपकी नौकरी बदल सकती है। अगर परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही थी तो वह भी सुलझ सकती है। 

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए बेहद स्पेशल रहने वाला है। आप अपने काम के तरीके और फैसलों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। पूर्व में किए गए आपके कार्य आपके लिए अच्छा परिणाम देकर जा सकते हैं। परिवार में आपके सुख समृद्धि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई में आज बच्चों का मन लगेगा। इसके साथ ही आज आपकों बच्चों से पूरा सहयोग मिलेगा। 

Related Post

भूलकर भी आज के दिन मर्द न करें ये काम, ‘एकादशी’ वाले दिन अगर धर्मपत्नी का लगा पाप, तो हो जाएगा पूरे कारोबार का सत्यानाश

तुला राशि- जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और ऊर्जा का फल आपको सकारात्मक परिणामों के रूप में मिलेगा।वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और आप अपने ननिहाल में किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कल आपको वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है। 

मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरपूर होंगे और आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही चमक दिखाई देगी। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और आप प्रभावशाली लोगों के साथ जुड़कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं।जीवनसाथी के साथ मौज-मस्ती भरा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी कल का दिन अनुकूल है। आप अपनी जिंदगी को भरपूर मजे के साथ व्यतीत करेंगे। 

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in पर जारी, जानने के लिए फॉलो करें ये 6 स्टेप्स

UGC NET December 2025 result Out: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन 2025-26 में शामिल होने वाले…

February 5, 2026

Farmer Walk: क्या होता है फार्मर वॉक, डॉक्टर क्यों इसे करने की देते हैं सलाह?

What is Farmer Walk: इन दिनों फार्मर वॉक काफी चल रहा है, लोगों के मन…

February 5, 2026