Categories: धर्म

Surya Grahan 2026 Rashifal: सूर्य ग्रहण पर इन 5 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर, जानें किन लोगों को रहना होगा अलर्ट

Surya Grahan 2026 Rashifal | Surya Grahan 2026 Sutak Kaal | Solar Eclipse 2026 Horoscope Today: 17 फरवरी को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार पांच राशि के जातकों पर लगभग एक महीने तक देखने को मिल सकता है. इस दौरान करियर, आर्थिक मामलों, निवेश और पारिवारिक जीवन में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

Published by Ranjana Sharma

Surya Grahan 2026 Rashifal | Solar Eclipse 2026 Horoscope Today: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास माना जा रहा है. यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में होगा. भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, फिर भी ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इसका प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है. पांच राशियों के जातकों को लगभग एक महीने तक सतर्क रहकर निर्णय लेने की जरूरत होगी, क्योंकि इस दौरान कार्यों में बाधा या आर्थिक हानि की आशंका बन सकती है. आइए जानते हैं ये कौन सी राशि हैं…

सिंह राशि वालों के व्यापार में आ सकती है रुकावटें

सिंह राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण थोड़ा कठिन समय ला सकता है. चूंकि सूर्य इस राशि के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में रुकावटें या अपेक्षित परिणाम न मिलने की स्थिति बन सकती है. इस दौरान जल्दबाजी, गुस्सा या अहंकार से लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी होगा.

कन्या राशि,विरोधी सक्रिय हो सकते हैं

कन्या राशि वालों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. प्रतिस्पर्धी या विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, जिससे कामकाज में दबाव बढ़ सकता है. आर्थिक मामलों में लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. बिना योजना बनाए खर्च करना या निवेश करना भारी पड़ सकता है. इसलिए हर वित्तीय और पेशेवर निर्णय सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.

वृश्चिक राशि, निवेश या नए आर्थिक जोखिम न लें

वृश्चिक राशि के जातकों पर इस ग्रहण का असर कुछ समय तक महसूस हो सकता है. निवेश या नए आर्थिक जोखिम से फिलहाल दूरी बनाना समझदारी होगी. प्रॉपर्टी, जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं. साथ ही, अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए. संयम और धैर्य से काम लेना इस समय फायदेमंद रहेगा.

Related Post

कुंभ राशि के लिए तनावपूर्ण हो सकता है

कुंभ राशि के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा. किसी भी तरह के विवाद या बहस से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा. वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी-मोटी दुर्घटना या चोट की आशंका बन सकती है.

मीन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी

मीन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है. अनावश्यक खर्च या गलत निवेश से नुकसान हो सकता है. धोखाधड़ी या ठगी जैसी स्थितियों से बचने के लिए हर लेन-देन में सावधानी रखें. व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. साथ ही, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है.

सावधानी और संतुलन है सबसे बड़ा उपाय

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस सूर्य ग्रहण के दौरान सभी राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए. बड़े निवेश, नए जोखिम या महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टालना बेहतर हो सकता है. कार्यस्थल और परिवार दोनों में संतुलन बनाए रखना ही इस अवधि में सबसे सुरक्षित राह मानी जाती है. सही योजना, संयम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से संभावित नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

AAP से अलग होंगे राघव चड्ढा! बीजेपी या कांग्रेस में किस पार्टी में होंगे शामिल? इस नेता ने की भविष्यवाणी

Raghav Chadha Updates: राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही…

April 3, 2026

क्या सच में मार्च के महीने में पीरियड्स लेट आता है, जानें क्या है इसके पीछे का सच?

March period delay: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है…

April 3, 2026

Bihar Politics 2026: बिहार में सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती शुरू, नीतीश कुमार इस दिन देंगे सीएम पद से इस्तीफा

Bihar Politics 2026: बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है और 14…

April 3, 2026

Ramayan teaser: रामायण टीज़र के बाद फिर चर्चा में एनटीआर, जब एक ही अभिनेता ने पांच बार निभाया राम का किरदार

Ramayan teaser: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के टीज़र रिलीज़ होने के बाद इस…

April 3, 2026

PPF Interest Rule: आने वाली 5 अप्रैल से पहले कर ले यें काम, वरना गवाने पड़ेंगे हजारों रुपये

PPF Interest Rule: अगर आप PPF में इंवेस्ट करते हैं तो ये खबर आपके लिए…

April 3, 2026

Silver Price Today: आज 3 अप्रैल को कैसा है चांदी का हाल, लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का हाल

Silver Price Today 3 April 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है, आज भाव…

April 3, 2026