Categories: धर्म

Shardiya Navratri Dress: नवरात्रि के 9 दिन पहने इन रंगों के कपड़े, माता रानी की होगी कृपा

Shardiya Navratri Dresses: नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये त्योहार नौ दिन मनाया जाता है इस पर्व का प्रत्येक दिन एक अलग रंग से जुड़ा होता है जो खुशी, ज्ञान और शक्ति का प्रतीक है। तो आइए जानते हैं कि नवरात्र के किस दिन आपको कौन-से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Published by Shivi Bajpai

Shardiya Navratri 2025: हिंदू धर्म में साल में चार नवरात्र मनाए जाते हैं। इस पर्व की हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है. नौ रातों तक चलने वाला ये खूबसूरत उत्सव अच्छाई पर बुराई की जीत, दिव्य स्त्रीत्व का प्रतीक है। इस समय पूरा वातावरण सकारात्मकता से भर जाता है। नौं दिनों में नौं दिन अलग-अलग रंग के कपड़ें पहनने का विशेष महत्व है। तो आइए जानते हैं कि किस दिन आपको कौन-से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

नवरात्रि के नौ दिन पहनें इन नौ रंगों के कपड़े

पहले दिन पहनें पीला कपड़ा

पहला दिन देवी शैलपुत्री को समर्पित है, जो खुशी और जीवन शक्ति का प्रतीक है। इस दिन आपको पीले या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग उत्साह और नई शुरूआत का प्रतीक है। 

दूसरे दिन पहनें हरे रंग का कपड़ा

दूसरा दिन देवी ब्रह्माचारिणी को समर्पित है, जिन्हें सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हरा रंग प्रकृति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन आपको नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

ग्रे कलर के कपड़े पहनें

नवरात्र के तीसरे दिन देवी चंद्राघंटा की पूजा की जाती है, जिन्हें शक्ति का प्रतीक माना गया है। इस दिन आपको ग्रे कलर के कपड़ें पहनने चाहिए क्योंकि ये संतुलन का प्रतीक है।

नारंगी रंग है जोश का प्रतीक

नवरात्र का चौथा दिन देवी कूष्मांडा को समर्पित है। ये देवी उत्साह और उमंग की प्रतीक हैं। नारंगी रंग इस त्योहार की भावना का प्रतीक है। इस दिन आपको नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 

पांचवे दिन पहने सफेद रंग के कपड़े

पांचवां दिन  देवी स्कंदमांता को समर्पित है, जो पवित्रता और शांति का प्रतीक है। इस दिन आप सफेद रंग के कपड़े पहने तो ये शुभ माना जाता है।

Related Post

लाल रंग का है खास  महत्व

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इन्हें वीरता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग प्रेम का प्रतीक भी है। इस दिन आप लाल रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

सातवें दिन पहनें नीला रंग

नवरात्र का सातवां दिन देवी कालरात्रि को समर्पित है, जो बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक हैं। इस दिन आपको नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग काफी शुभ माना जाता है।

गुलाबी रंग है करुणा का प्रतीक

आठवां दिन देवी महागौरी को समर्पित है, जो प्रेम और करुणा की प्रतीक हैं। इस दिन आप गुलाबी रंग के वस्त्र पहन सकते हैं।

बैंगनी रंग है आध्यात्म का प्रतीक

आध्यात्मिकता और परिवर्तन की प्रतिमूर्ति देवी दुर्गा के अंतिम रूप मां सिद्दिदात्री को समर्पित है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

Shardiya Navratri Dress: नवरात्रि के 9 दिन पहने इन रंगों के कपड़े, माता रानी की होगी कृपा

Shivi Bajpai

Recent Posts

कोरोना का नया रूप ‘सिकाडा’! 23 देशों में फैला खतरा; यहां जानें इसके लक्षण

New COVID Strain 2026: सिकाडा वेरिएंट की सबसे खतरनाक विशेषता इसका अत्यधिक म्यूटेशन है.

March 30, 2026

Census 2027: दिल्ली में अलग-अलग तारीखों पर होगी जनगणना, पूछे जाएंगे 33 सवाल; यहां जानें

Census Date in Delhi: पहले चरण में मकानों और आवास की गिनती की जाएगी, जबकि…

March 30, 2026

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से भड़का पश्चिमी यूपी, भाकियू की प्रशासन को बड़ी चेतावनी

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ओडिशा में एक किसान पंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे थे,…

March 30, 2026

Fact Check: क्या सच में Kash Patel ने ‘Sun Sahiba Sun’ पर किया डांस? जानें पूरा सच

Kash Patel viral video: यह क्लिप ठीक उसी समय सामने आई जब खबरें आईं कि…

March 30, 2026

AI बुझाएगा दिल्ली की प्यास, अब राजधानी में नहीं होगी पानी की किल्लत; हो गया मास्टर प्लान तैयार

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) अब AI तकनीक का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं के समस्याओं…

March 30, 2026