Categories: धर्म

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि में करना चाहिए इन 5 चीजों का दान, भोलेनाथ की रहेगी अपार कृपा, धन की नहीं होगी कभी कमी

Sawan Shivratri 2025: हिंदू धर्म में सावन शिवरात्रि का बेहद महत्व बताया गया है। इस शिवरात्रि के दिन पर शिव भक्त व्रत करते, पूरे मन से पूजा करते है और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। इसके अलावा सावन शिवरात्रि के दिन कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभा माना जाता हैं और कहा जाता है कि शिवरात्रि (Shivratri 2025) के दिन किया गया दान पुण्य  फल प्रदान करता है और मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।

Published by chhaya sharma

Sawan Shivratri 2025: हिंदू धर्म में सावन शिवरात्रि का बेहद महत्व बताया गया है। इस शिवरात्रि के दिन पर शिव भक्त व्रत करते, पूरे मन से पूजा करते है और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। इसके अलावा सावन शिवरात्रि के दिन कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभा माना जाता हैं और कहा जाता है कि शिवरात्रि (Shivratri 2025) के दिन किया गया दान पुण्य  फल प्रदान करता है और मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। तो चलिए जानते हैं शिवरात्रि के दिन किन चीजों को दान करना चाहिए

सावन शिवरात्रि कब है? (Sawan Shivratri Kab Hai?)

श्रावण मास में चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि मनाई जाती है, जिसे श्रावण शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। श्रावण यानी सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है और इसलिए सावन के महीने में भगवान शंकर की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है है। सावन Shivratri Kab Hai?, तो हम आपको बता दें कि साल 2025 में सावन माह की शिवरात्रि 23 जुलाई यानी कल के दिन होने वाली। शिवरात्रि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करके, साफ या नये कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही इस दिन पूरे विधी विधान से पूजा करनी चाहिए। वहीं शिवरात्रि के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा सावन शिवरात्रि के दिन कुछ सफेद चिजों का दान जरूर करना चाहिए, जिससे शिव की कृपा आप पर रहे और आपको जीवन में धन और सुख-समृद्धि की कभी कमी महसूस ना हो 

दूध का दान – सावन की शिवरात्रि (Sawan Shivratri)  के दिन किसी जरूरतमंद को दूध का दान करना बेहद शुभ माना जाता है, ऐसा करने से भोलेनाथ बेहद खुश होते है। इसके अलावा शिवरात्रि के दिन दूध दान करने से घर की आर्थिक परेशानियां भी खत्म हो जाती है और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

चावल का दान- सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव (Shiv Ji) की कृपा पाने के लिए आप चावल का दान भी जरूरतमंद को कर सकते हैं, ऐसा करने से आपके जीवन के दुख-दर्द खत्म होते है और जीवन में नयेपन का एहसास होता है। साथ शिवरात्रि पर चावल का दान करने से पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

घी का दान-  सावन शिवरात्रि (Shivratri) पर  भोलेनाथ को खुश करने के लिए आप किसी मंदिर में घी का दान भी कर सकते है, ऐसा करना बेहद लाभदायक हो सकता है आपके रुके काम पूरे हो सकते है, घर के कलह दूर हो सकते है और अगर आप या आपके घर में कोी लंबे समय से बिमार है, तो आप उसकी सेहत में सुधार दिख सकता है। 

Related Post

सफेद मिठाई का दान-  सावन के महीने में आने वाली  शिवरात्रि पर आप किसी जरूरतमंद को या फिर बच्चों को  सफेद मिठाई का दान कर सकते है, ऐसा करने से शिव जी (Shiv Ji) की कृपा बरसती है, आपके लव लाइफ अच्छी होती है और दांपत्य जीवन भी सुखमय रहता है, साथ ही प्रेमी या लाइफ पार्टनर से हो रहे बार-बार मतभेद भी खत्म हो सकते है।

सफेद तिल का दान-  सावन शिवरात्रि (Shivratri 2025) पर सफेद तिल का दान करना शुभ माना जाता है, ऐसा करने से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते है और अपनी कृपा से भक्तों की झोली भर देते है।  इसके अलावा सावन शिवरात्रि पर सफेद तिल का दान से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

हिंदू धर्म में दान का महत्व क्या है

हिंदू धर्म में दान  करना बेहद अच्छा माना जाता है और कहा जाता है कि दान करने से पुण्य मिलता है। जो भी व्यक्ति आपने जीवन में दान करता है उसे सुख, शांति और समृद्धि मिलती है और  पितृ दोष खत्म होता है। मान्यताओं के अनुसार  दान करने से न सिर्फ जरूरतमंदों की मदद होती है, बल्कि व्यक्ति के पाप भी कम होते हैं। 

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

chhaya sharma

Recent Posts

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026