Categories: धर्म

सावन 2025 में जरूर करें ये 5 आसान उपाय, भोलेबाबा की बरसेगी कृपा…खुल जाएगी सोई हुई किस्मत, धन से भर जाएगा खाली भंडार

Sawan 2025: हम आपको आर्टिकल में भगवान शिव से जुड़े 5 उपाय के बारे में बताएंगे। ये उपाय आपको सावन के महीने में जरूर करना चाहिए।

Published by Preeti Rajput

Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव का पसंदीदा महीना होता है। इस महीने में शिव जी को खुश करना बहुत आसान होता है। ऐसा कहा जाता है कि सावन में किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़ा असर दिखाते हैं। अगर आप भी अपनी किस्मत बदलना चाहते हैं, तो सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को खुश करने वाले कुछ आसान उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं कि सावन 2025 में आपको कौन से 5 उपाय करने चाहिए।

रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं

सावन में हर दिन या कम से कम सोमवार को शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाएं। एक तांबे के लोटे में साफ जल लें और उसमें थोड़ा सा दूध, शहद और कुछ बेलपत्र डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से आपके मन की सारी उलझनें दूर होंगी और मन को शांति मिलेगी। 

“ॐ नमः शिवाय” का जाप करें

सावन में रोज सुबह उठकर स्नान करें और किसी शांत जगह बैठकर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। यह मंत्र बहुत चमत्कारी होता है। अगर आप इसे रोज 108 बार बोलें, तो आपका मन शांत रहेगा, बुरे विचार दूर होंगे और भगवान शिव की कृपा आपके जीवन में आने लगेगी।

Weekly Horoscope: 28 जुलाई से शुरू हो रहा है खास योग, इन राशियों को होगा धनलाभ…इस दिन से अचानक पलट सकती है आपकी किस्मत, जानें…

शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करें

जो लोग ज्यादा मंत्र नहीं जानते, वो रोज शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करें। ये बहुत सरल और असरदार पाठ हैं। इसे करते समय अगर आप दीपक जलाकर भगवान शिव की मूर्ति या फोटो के सामने बैठ जाएं, तो और अच्छा फल मिलेगा। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और मानसिक शांति बनी रहती है।

Related Post

गरीबों को भोजन या वस्त्र दान करें

सावन में दान का बहुत महत्व होता है। अगर आप किसी गरीब को खाना खिला सकते हैं या पुराने लेकिन साफ कपड़े दे सकते हैं, तो जरूर दें। इससे आपके जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। भगवान शिव को सेवा भाव बहुत पसंद है।

मूलांक 8 पर शनि देव बरसाते है अपनी खास कृपा, जानें किन तारीखों को जन्मे होते है ये लोग और इनकी खासियत

चांदी का नाग या सफेद फूल चढ़ाएं

भगवान शिव को नाग देवता, यानी सांप बहुत प्रिय हैं। इसलिए सावन में अगर आप मंदिर में चांदी का नाग चढ़ाएं या घर में पूजा स्थान पर रखें, तो बहुत शुभ होता है। इसके अलावा सफेद फूल जैसे चंपा, चमेली का फूल भी शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे घर में शांति और लक्ष्मी का वास होता है। 

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: sawan 2025

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026