Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive: शिवभक्ति से लेकर विज्ञान तक, क्यों इतना खास है सावन?

Sawan 2025: सावन का महीना काफी अहम माना जाता है। आर्टिकल में जानते हैं कि ज्योतिष और वैज्ञानिक तौर पर यह महीना कितना खास है।

Published by Preeti Rajput

Sawan 2025: सावन का महीना आते ही पूरे देश में हर तरफ भोलेनाथ की भक्ति की लहर दौड़ जाती है। लोग व्रत रखते हैं, मंदिरों में घंटियां बजती हैं और चारों तरफ हरियाली छा जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सावन सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और ज्योतिष की नजरों से भी कितना अहम होता है?

क्या कहता है ज्योतिष?

ज्योतिष के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। यह महीना चंद्र कैलेंडर के हिसाब से श्रावण मास कहलाता है। इस दौरान चंद्रमा की स्थिति काफी खास होती है। इस समय मन शांत और एकाग्र करने वाली शक्तियां सबसे ज्यादा एक्टिव होती हैं।

कहा जाता है कि इस महीने में शिव जी की पूजा करने से जल्दी फल मिलता है और जीवन में शांति आती है। खासकर सोमवार के दिन व्रत और पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।

Rakshabandhan 2025: राखी का त्योहार, भद्रा काल का खतरा! आखिर क्या है रक्षा बंधन 2025 के लिए शुभ मुहूर्त? कहीं एक चूक पड़ ना जाए भारी!

सावन और भगवान शिव का रिश्ता

पुराणों के अनुसार जब समुद्र मंथन हुआ था तब विष सबसे पहले निकला। इस विष को पीकर भगवान शिव ने पूरी दुनिया को बचाया। उसी समय से माना जाता है कि सावन में शिव जी का ध्यान और पूजा करने से हमारी जिंदगी के सारे विष यानी दुख, परेशानी दूर हो सकते हैं।

Related Post

सावन और शरीर का रिश्ता

अब विज्ञान की बात करते हैं। सावन का महीना बारिश के मौसम में आता है। इस मौसम में हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) थोड़ी कम हो जाती है। इसलिए इस समय उपवास करना शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

Sawan 2025 Kamika Ekadashi: कामिका एकादशी और सावन सोमवार का क्या रिश्ता है? जानिए क्यों दोनों दिन माने जाते हैं बेहद शुभ

इसके साथ ही, फल और हल्का खाना खाने की परंपरा भी हमारी डाइजेशन को स्ट्रॉन्ग करती है। यही कारण है कि लोग इस महीने में सादा खाना खाते हैं और प्याज-लहसुन और मांसाहार से दूर रहते हैं।

मौसम और मन का असर

सावन के महीने में वातावरण ठंडा, शांत और हरियाली से भरा होता है। यह मौसम हमारे मन को भी शांति और सुकून देता है। ऐसे में पूजा, ध्यान और मंत्र जाप करने से मन को बहुत राहत मिलती है और तनाव भी कम होता है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026