Categories: धर्म

Dashanan Temple in Kanpur: रावण का एकमात्र मंदिर जो केवल दशहरे पर है खुलता, जानिए क्या है इसकी कहानी

Ravan Mandir in Kanpur: वैसे तो रावण को नकारात्मक पात्र की तरह देखा जाता है और दुनिया उसे गलत मानती है. पर क्या आपको पता है कि उत्तर भारत में एक ऐसा मंदिर जहां पर रावण की पूजा की जाती है. तो जी हां, ये मंदिर उत्तरप्रदेश के शहर कानपुर में स्थित है. इसे साल में एक बार दशहरे के अवसर पर खोला जाता है और रावण की पूजा की जाती है.

Published by Shivi Bajpai

Dashanan Mandir: रावण का जिक्र रामायण में देखने को मिल जाता है. रावण की बुरी हरकतों के कारण ये एक नकारात्मक पात्र था. पर आपको जानकर हैरानी होगी की उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर में एक ऐसा मंदिर मौजूद है जहां पर दशहरा के दिन रावण की पूजा की जाती है और उसकी नकारात्मकता को भूलते हुए उसकी अच्छाईयों की वजह से उसकी पूजा की जाती है.

Related Post

रावण को महान विद्वान की उपाधि दी गई थी. वो दिमाग से बहुत ही तेज था और वह जाति से ब्राह्मण था जिस कारण उसे काफी बुद्धि विवेक वाला माना जाता था. वो भगवान शिव का भक्त भी था. भगवान शिव की आराधना में रावण लीन रहता था और उनका नाम जप किया करता था. लंकापति रावण का यह मंदिर उत्तर भारत के कानपुर शहर में स्थित है. जहां साल में एक बार मंदिर के पट खुलते हैं बाकी साल के 364 दिन ये मंदिर बंद रहता है. रावण की पूजा करने से बुद्धि का वरदान मांगने यहां श्रद्धालु आते हैं. इस मंदिर को रावण दहन के दिन सुबह 7 बजे खोला जाता है, जहां स्थानीय लोग अंतिम संस्कार की परंपरा को निभाते हैं और ठीक उसी रात करीब 8 बजे मंदिर के पट फिर से एक साल के लिए बंद कर दिए जाते हैं.

Shardiya Navratri 2025: कन्या पूजन क्यों हैं जरूरी, जानें इसकी पूरी विधि

दशानन मंदिर से जुड़ी कुछ बातें: 

  • रावण के दस सिर थे इसलिए इस मंदिर का नाम दशानन मंदिर है. ये मंदिर कानपुर शहर के शिवाला कैलाश मंदिर परिसर फूल मंडी के पास स्थित है. 
  • मंदिर का निर्माण लगभग 1868 में महाराज गुरु प्रसाद शुक्ल द्वारा कराया गया था
  • इस मंदिर में रावण की 5 फुट की ऊचांई की प्रतिमा है.
  • मंदिर साल में सिर्फ एक दिन खुलता है विजयदशमी (दशहरा) के दिन. उस दिन भक्त रावण की पूजा, आरती, श्रृंगार आदि करते हैं. शाम को जब रावण पुतले का दहन होता है, उसके बाद मंदिर बंद कर दिया जाता है.

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर अमृत वाली खीर खाने का क्या है सही समय, जानें कब होगी अमृतवर्षा

Shivi Bajpai

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026