Categories: धर्म

Putrada Ekadashi 2025: पौष एकादशी आज, संतान प्राप्ति के लिए क्यों है फलदायक? जानें मुहूर्त, पूजा विधि

Putrada Ekadashi 2025: एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. साल 2025 की आखिरी एकादशी पौष माह की एकादशी है. जानें इस व्रत का महत्व, मुहूर्त और पूजन विधि.

Published by Tavishi Kalra

Putrada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. यह व्रत भगवान श्री विष्णु जी को समर्पित है. इस व्रत को करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है. साल 2025 का आखिरी एकादशी व्रत आज है यानि 30 दिसंबर 2025, मंगलवार के दिन है. 

पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस एकदाशी व्रत को रखने से निसंतान दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है और साथ ही माता-पिता अपने बच्चों की रक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस व्रत को करते हैं. इस व्रत को करने से भगवान विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है. इस दिन व्रत और पूजा करने से योग्य संतान, सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. जानते हैं इस व्रत को करने की संपूर्ण विधि.

पुत्रदा एकादशी पूजा विधि

  • एकादशी व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें.
  • इस दिन नहाने के बाद व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु जी के मंत्र का जाप करें और ध्यान करें.
  • भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें
  • इस दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें.
  • विष्णु जी को पीले रंग का फूल चढ़ाएं.
  • विष्णु जी को पीले फल, बेसन के लड्डू, हल्दी, चना दाल, या अन्य पीली वस्तुओं का भोग लगाएं.
  • इस दिन दान का विशेष महत्व होता है. कोशशि करें एकादशी के दिन  पीली वस्तुओं का दान करें.
  • इस दिन व्रत करें और तामसिक भोजन का त्याग करें.
  • विष्णु चालीसा का पाठ करें.
  • एकादशी व्रत का पारण अगले दिन करें.  एकादशी तिथि समाप्त होने के बाद किया जाता है.

पुत्रदा एकादशी व्रत पारण

31 दिसंबर, 2025 बुधवार को पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण करें. इस दिन दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक कर सकते हैं. पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय – 10:12 रहेगा.

Related Post

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra

Recent Posts

अनियमित पीरियड्स और चेहरे पर अनचाहे बाल: आयुर्वेद से पाएँ प्राकृतिक समाधान

डॉ. रस पाल कौर BAMS, आयुर्वेद विशेषज्ञ नई दिल्ली, अप्रैल 01: आज की आधुनिक जीवनशैली में महिलाओं में अनियमित…

April 1, 2026

Hanumaan jayantee upaay: हनुमान जयंती पर करें ये चमत्कारी उपाय, हर संकट से मुक्ति दिलाएंगे संकटमोचक

Hanumaan jayantee upaay: हनुमान जयंती का पर्व भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करने और जीवन के…

April 1, 2026

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में अलर्ट, मंदिरों में बढ़ाई गई सेफटी

Delhi Temples Safety Alert: दिल्ली में आतंकी गिरफ्तारी के बाद हाई अलर्ट है. हनुमान जयंती…

April 1, 2026

रियल्टी गुरुकुल का सफल शुभारंभ

इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 01 अप्रैल: रियल एस्टेट क्षेत्र में एक नई दिशा और संरचित विकास…

April 1, 2026

April Fool’s Day 2026: क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल, कब हुई थी शुरूआत,जानें इसके पीछे की वजह

April Fool's Day 2026: आज दुनिया भर में लोग अप्रैल फूल मना रहे हैं. आखिर…

April 1, 2026