Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive: 21 से 27 जुलाई: 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता, जानें हेल्थ, लव और पैसा सबकुछ

Numerology July 2025: हर हफ्ता हर मूलांक के लिए अलग होता है। आर्टिकल में जानते हैं कि आपके मूलांक के हिसाब से अगला हफ्ता कैसे रहने वाला है।

Published by Preeti Rajput

Numerology July 2025:  अगर आपकी जन्म तारीख 1, 2, 3… 31 तारीख के बीच है, तो आपका एक खास मूलांक (Birth Number) होता है जो आपके लाइफ पर असर डालता है। यह मूलांक ग्रहों से जुड़ा होता है। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार हर मूलांक पर एक ग्रह का प्रभाव रहता है। 

अब जब जुलाई का चौथा हफ्ता शुरू हो रहा है  तो सवाल ये उठता है कि आपके लिए ये 7 दिन कैसे रहेंगे? आइए जानते हैं कि हर मूलांक के लोगों के लिए यह हफ्ता कैसे जाने वाला है।

मूलांक 1 (बर्थ डेट-1, 10, 19, 28) 

इस हफ्ते आपका कॉन्फिडेंट बढ़ा रहेगा। कोई पुराना काम पूरा होगा जिससे मन में संतोष रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन गुस्से पर कंट्रोल रखना ज़रूरी है। पैसे के मामलों में फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर खर्च करें। लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है, बातों को प्यार से संभालें। ट्रैवल की प्लानिंग हो सकती है।

लकी कलर: गोल्डन
लकी नंबर: 1

मूलांक 2 (बर्थ डेट-2, 11, 20, 29)

यह हफ्ता इमोशनल रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। अपने मन की बात शेयर करें, वरना तनाव बढ़ेगा। सेहत में नींद और थकावट की परेशानी रह सकती है। पैसे को लेकर कोई बड़ा फैसला न लें। रिश्तों में भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन गलतफहमी से बचें।

लकी कलर: सिल्वर
लकी नंबर: 2

मूलांक 3 (बर्थ डेट-3, 12, 21, 30) 

बृहस्पति की कृपा से इस हफ्ते भाग्य आपके साथ है। करियर और शिक्षा में अच्छे मौके मिल सकते हैं। सेहत में एनर्जी बनी रहेगी। फाइनेंशियल रूप से फायदा हो सकता है। लव रिलेशन मजबूत होंगे। छोटी यात्रा फायदेमंद रहेगी।

लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 3

मूलांक 4 (बर्थ डेट-4, 13, 22, 31)

इस हफ्ते दिमाग बहुत एक्टिव रहेगा लेकिन ज्यादा सोचना नुकसानदेह हो सकता है। सेहत में पेट या सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। पैसे का लेन-देन सोच-समझकर करें। रिश्तों में संदेह या शक से बचें। ट्रैवल करते समय सतर्क रहें।

लकी कलर: नीला
लकी नंबर: 4

मूलांक 5 (बर्थ डेट-5, 14, 23) 

बुध की वजह से यह हफ्ता संवाद और बातचीत के लिए अच्छा रहेगा। नए कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। बिजनेस में फायदा होगा। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन खाने-पीने का ध्यान रखें। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। छोटी यात्रा हो सकती है।

Related Post

लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 5

मूलांक 6 (बर्थ डेट-6, 15, 24) 

प्यार, फैशन और आरामदायक चीजों की ओर आपका झुकाव रहेगा। हेल्थ बढ़िया रहेगी लेकिन आलस से दूर रहें। आर्थिक रूप से बैलेंस बना रहेगा। लव रिलेशन में नजदीकियां बढ़ेंगी। यह समय खूबसूरत यादें बनाने का है।

लकी कलर: गुलाबी
लकी नंबर: 6

Vastu Guru Manyyaa Exclusive: सावन 2025 में रोग से छुटकारा पाने के लिए करें ‘नारायण कवच’ का पाठ, हर परेशानी होगी दूर

मूलांक 7 (बर्थ डेट-7, 16, 25) 

केतु के असर से मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। मेडिटेशन और पूजा से मन को शांति मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें, खासकर आंख और नसों की परेशानी हो सकती है। पैसे की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन निवेश से बचें। लव रिलेशन में दूरी महसूस हो सकती है।

लकी कलर: बैंगनी
लकी नंबर: 7

मूलांक 8 (बर्थ डेट- 8, 17, 26)

काम के मामले में यह सप्ताह चैलेंस से भरा हो सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। सेहत में थकावट रहेगी, आराम जरूरी है। फाइनेंशियल रूप से संभलकर चलें। रिश्तों में धैर्य जरूरी है। ट्रैवल से राहत मिल सकती है।

लकी कलर: ग्रे
लकी नंबर: 8

मूलांक 9 (बर्थ डेट-9, 18, 27)

जोश और जुनून से भरा रहेगा यह हफ्ता। नए काम की शुरुआत हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, बस ज्यादा गुस्से से बचें। पैसे का आना-जाना बना रहेगा। लव लाइफ में रोमांच रहेगा। यात्राएं शुभ रहेंगी।

लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 9 

सावन के वो 5 अनसुने राज…जिन्हें जान आप भी रह जाएंगे दंग, हर समस्या से मिलेगा छुटकारा, आज से शुरू कर दें ये उपाय

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, घर में कभी नहीं होगी इस चीज की कमी

Lakshmi Panchami 2026: आज 23 मार्च को लक्ष्मी पंचमी है. आज के दिन लोग अपना…

March 23, 2026

Silver Rate Today: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

वैश्विक स्तर पर आए बदलावे के चलते चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को…

March 23, 2026

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Pakistani Terrorist: पाकिस्तान न पहले कभी अपने नापाक इरादों से बाज आया है और न…

March 23, 2026

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट…

March 23, 2026