Categories: धर्म

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर बन रहा ये खास योग, खुल जाएंगे आपके सोए हुए भाग्य…बस जान लें पूजा का सही समय

Nag Panchami 2025: इस साल का सावन का पवित्र त्यौहार नाग पंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा और इस दिन एक शुभ संयोग बन रहा है। शिव योग और सिद्ध योग का मिलन इस दिन को और भी ख़ास बन रहा है। ऐसी में कुछ खास उपाय करके आप अपने बंद किस्मत के दरवाज़े खोल सकते है।

Published by Preeti Rajput

Nag Panchami 2025: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, जो की हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस दौरान भक्त व्रत, उपवास और विशेष पूजा-अर्चना करते है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए। सावन के इस पवित्र महीने की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने के लिए खास माना जाता है।

नाग पंचमी 2025: तिथि और शुभ योग 

इस साल नाग पंचमी का त्योहार 29 जुलाई 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा। पंचमी तिथि की शुरुआत 28 जुलाई की रात 11:28 बजे से होगी और इसका अंत 29 जुलाई की रात 12:23 बजे होगा।। उदया तिथि के अनुसार त्यौहार 29 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन शिव योग, सिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है , जो इस दिन को बेहद शुभ और फलदायक बनाता है।

Sawan Somvar Upay: सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, रात होने से पहले को जरूर कर लें ये काम…सालों के कर्ज से…

Related Post

नाग देवता की पूजा का महत्व

नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा का ख़ास महत्व है क्योंकि उन्हें भगवान शिव का अंश माना जाता है। वासुकी नाग, जो शिव के गले में विराजमान हैं, इसी के साथ-साथ शेषनाग, तक्षक, कालिया और अनंत की भी पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष, राहु-केतु के प्रभाव और जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही यह दिन नकारात्मक सोच और बुरे प्रभावों को भी दूर करने वाला होता है।

सावन 2025 में जरूर करें ये 5 आसान उपाय, भोलेबाबा की बरसेगी कृपा…खुल जाएगी सोई हुई किस्मत, धन से भर जाएगा खाली भंडार

पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

इस दिन की पूजा आप सुबह 4:32 बजे से दोपहर 1:25 बजे तक कर सकते हैं। इस दिन लोग शिव मंदिर या नाग मंदिर जाकर पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। अगर पास में नाग मंदिर ना हो, तो घर पर ही शिवलिंग पर दूध, लावा, फूल और चावल अर्पित कर नाग पूजा की जा सकती है। व्रत रखने और गरीबों या ब्राह्मण को खीर खिलाने से पुण्य मिलता है और ग्रह दोष भी शांत होते हैं। 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026