Categories: धर्म

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में 1 नहीं निकाले जाते हैं 3 रथ, क्या है इसकी वो खास वजह? जान लीजिए इनके नाम भी

Jagannath Rath Yatra 2025: आज 27 जून 2025 को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ हो गया है। रथ यात्रा  8 जुलाई तक चलेगी इसमें न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी लाखों भक्तजन हिस्सा ले रहे हैं।

Published by

Jagannath Rath Yatra 2025: आज 27 जून 2025 को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ हो गया है। रथ यात्रा  8 जुलाई तक चलेगी इसमें न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी लाखों भक्तजन हिस्सा ले रहे हैं। रथ यात्रा ओडिशा के पुरी शहर में बड़े धूमधाम के साथ निकाली जाती है। इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि इसमें भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए भी अलग-अलग रथ बनाए जाते हैं।

रथ यात्रा से पहले तीनों रथों की होती है पूजा

रथ यात्रा की शुरुआत से पहले सभी तीन रथों की विधिवत पूजा की जाती है। उसके बाद पुरी के राजा पारंपरिक रूप से सोने की झाड़ू से रथ मंडप और रास्ते की सफाई करते हैं। यह परंपरा ‘छेरा पहरा’ कहलाती है और भक्त इसे देखने को शुभ मानते हैं।

भगवान जगन्नाथ का रथ

तीनों रथों के नाम और विशेषताएं भी अलग-अलग हैं। भगवान जगन्नाथ का रथ ‘नंदी घोष’ कहलाता है, जिसे ‘गरुड़ध्वज’ भी कहा जाता है। यह 42.65 फीट ऊंचा होता है और इसमें 16 पहिए होते हैं। इसका रंग लाल और पीला होता है और इस रथ के सारथी दारुक माने जाते हैं।

Related Post

बलभद्र जी का रथ

बलभद्र जी का रथ सबसे आगे चलता है, जिसका नाम ‘तालध्वज’ है। यह 43.30 फीट ऊंचा होता है, जो भगवान जगन्नाथ के रथ से भी बड़ा है। इसमें 14 पहिए होते हैं और इसका रंग लाल-हरा होता है। इस रथ के सारथी मातलि होते हैं।

सुभद्रा जी का रथ

सुभद्रा जी का रथ ‘दर्पदलन’ कहलाता है। यह रथ 42.32 फीट ऊंचा होता है और इसमें 12 पहिए लगे होते हैं। इसका रंग लाल और काला होता है और इसके सारथी अर्जुन माने जाते हैं। हर साल यह रथ यात्रा आस्था, परंपरा और भक्ति की मिसाल बनकर श्रद्धालुओं के लिए दिव्यता का अनुभव लेकर आती है।

Jagannath Rath Yatra 2025: आज से जगन्नाथ रथ यात्रा की हुई शुरुआत, आखिर क्यों सोने की झाडू से होती है सफाई? जानें इस अनोखी परंपरा के पीछे छुपा वो अनसुना रहस्य

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026