Categories: धर्म

Khatu Shyam Aarti: खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन पर करें ये आरती, मिलेगी आपको करियर में सफलता

Khatu Shyam Ji: आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है, जिसे देवउठनी एकादशी कहा जाता है. इस दिन जगत के पालनहार श्री हरि 4 माह के बाद योगनिद्रा से उठते हैं और इस दिन मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है. आज ही के दिन कलियुग के भगवान खाटू श्याम जी का जन्मदिन होता है. इन्हें भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार के रूप में पूजा जाता है. तो आइए जानते हैं कि इनके जन्मदिन पर कैसे विधि-विधान से पूजा करें और आरती करें.

Published by Shivi Bajpai

Khatu Shyam Ji Ki Aarti: आज 1 नवंबर को साल की सबसे बड़ी एकादशी देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है. इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं जिसकी वजह से आज के दिन से सारे मांगलिक कार्यक्रम विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश की शुरूआत होती है. देवउठनी एकादशी के अवसर पर बाबा खाटू श्याम जी का जन्मदिन भी है, जिन्हें हारे का सहारा भी कहा जाता है. इन्हे कलियुग के कृष्ण भी कहा जाता है. तो आइए जानते हैं कि खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन पर आप उन्हें प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से उनकी आरती कर सकते हैं.

खाटू श्याम जी की आरती

ओम जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

रतन जड़ित सिंहासन,सिर पर चंवर ढुरे।

तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

गल पुष्पों की माला, सिर पार मुकुट धरे।

खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।

सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

झांझ कटोरा और घडियावल, शंख मृदंग घुरे।

भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे।।

Related Post

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।

सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे।

कहत भक्त-जन, मनवांछित फल पावे।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

जय श्री श्याम हरे, बाबा जी श्री श्याम हरे।

निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

ओम जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

Vivah Muhurat November 2025: देवउठनी एकादशी आज, जानें-नवंबर में विवाह के कौन-कौन से हैं शुभ मुहूर्त?

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026