Categories: धर्म

Top 5 Lucky Zodiac Sign: अब से 3 घटें बाद भगवान हनुमान करेंगे कुछ बहुत बड़ा! इन 5 राशियों के जीवन में जरूर होगा कोई खास चमत्कार, बस कर लें ये 4 उपाय लग जाएगा बेडा पार

Top 5 Lucky Zodiac Sign, 8 July 2025 : आज का दिन ज्योतिष के अनुसार से बहुत शुभ और अच्छा है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज भौम प्रदोष व्रत भी है, जो कि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है।

Published by

Top 5 Lucky Zodiac Sign, 8 July 2025 : आज का दिन ज्योतिष के अनुसार से बहुत शुभ और अच्छा है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज भौम प्रदोष व्रत भी है, जो कि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। वहीं, मंगलवार का दिन होने के कारण हनुमानजी की विशेष कृपा भी मानी जाती है। इस दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल कुछ विशेष संयोगों का निर्माण कर रही है, जिनका असर पांच खास राशियों मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर के जीवन पर बेहद शुभ रहेगा।

हुआ केंद्र त्रिकोण योग का निर्माण

आज चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा और मंगल व शुक्र के प्रभाव से केंद्र त्रिकोण योग का निर्माण करेगा। इसके साथ ही चंद्रमा और शुक्र के बीच समसप्तक योग, ज्येष्ठा नक्षत्र में शुक्ल योग और मंगल की दशम दृष्टि के कारण यह दिन विशेष फलदायी बन रहा है। इस शुभ संयोग में इन पांच राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता, पारिवारिक सुख, आर्थिक लाभ और शत्रुओं पर विजय मिलने की संभावना है।

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए करियर में प्रगति का सूचक बन रहा है। लंबे समय से नौकरी या व्यापार में चल रही रुकावटें दूर होंगी। जो लोग रोजगार की तलाश में थे, उन्हें आज अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में यात्रा संभव है, जो लाभदायक सिद्ध होगी। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को विदेश से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। दान-पुण्य और आध्यात्मिक रुचियों में भी आज मन लगेगा। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा और जीवनसाथी से प्रेमपूर्ण व्यवहार मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, धन प्राप्ति के योग हैं और नए साझेदारी में काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी और पुराने शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा और प्रेम संबंधों में नया उत्साह महसूस होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन व्यवसायिक निर्णय लेने के लिए उत्तम रहेगा। बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से लिए गए फैसले नई दिशा प्रदान करेंगे। शेयर बाजार, रियल एस्टेट, संगीत और कला से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। वाहन सुख और पारिवारिक सहयोग का भी योग है। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे मानसिक रूप से मजबूती महसूस होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

Related Post

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज का दिन कार्यस्थल पर नई पहचान दिला सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। प्रॉपर्टी या निवेश में धन लगाने का विचार बन सकता है। लेखन, मीडिया, होटल-रेस्टोरेंट और कम्युनिकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। छोटे स्तर की यात्रा सफल रहेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। करियर और व्यापार में आय के अच्छे अवसर बनेंगे। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति संभव है। हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर, लैब आदि से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का योग है। साथ ही धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ स्नेहपूर्ण समय व्यतीत होगा।

आज के दिन के उपाय

चूंकि आज भौम प्रदोष व्रत और मंगलवार दोनों ही हैं, इसलिए हनुमानजी और भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी रहेगी। इन राशियों के जातकों को हनुमान चालीसा और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, गरीबों को भोजन दान करना और भगवान शिव को जल अर्पित करना भी शुभ माना गया है।

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026