Categories: धर्म

Karwa Chauth 2025: क्या शादी से पहले कर सकते हैं करवा चौथ का व्रत? जानें सही है या गलत

Can Unmarried Women Do Karwa Chauth Fast: आजकल विवाहित महिलाएं ही नहीं, बल्कि कई अविवाहित लड़कियां भी मनचाहे वर की प्राप्ति के उद्देश्य से करवा चौथ का व्रत करती हैं. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या विवाह से पहले यह व्रत रखना उचित है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Published by chhaya sharma

Karwa Chauth Rituals For Unmarried Girls: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा महत्पूर्ण होता हैं, इस दिन महिलाए पूरे दिन बिना कुछ खाए और पिएं निर्जला व्रत करती हैं और अपने पति की दीर्घायु, सौभाग्य और गृहस्थ जीवन की कामना करती है. वहीं अविवाहित लड़कियां भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सही है? और विवाह से पहले करवा चौथ का व्रत रखना उचित है?  चलिए जानते हैं यहां

करवा चौथ का व्रत कब है? (Karwa Chauth Date 2025)

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि करवा चौथ का व्रत किया जाता है और हिंदू पंचांग के अनुसार 2025 में यह तिथि 9 अक्तूबर की रात 10 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होकर 10 अक्तूबर की शाम 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार व्रत 10 अक्तूबर शुक्रवार के दिन करवा चौथ का व्रत किया जायेगा. इस दिन चन्द्रोदय का समय रात 08 बजकर 12 मिनट का रहेगा.

क्या शादी से पहले रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत?

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाओं के अलावा कुंवारी कन्याएं भी करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं. लेकिन विवाह से पहले करवा चौथ का व्रत करने वाली कन्याओं के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है. चलिए जानते हैं यहां  

Related Post

कुंवारी कन्याओं के लिए करवा चौथ व्रत की विधि

अविवाहित कन्याओं के लिए करवा चौथ व्रत की विधि अलग होती है. कुंवारी कन्याएं व्रत के एक दिन पहले अपनी सरगी तैयार कर सकती हैं और वो व्रत के दिन सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करें. इसके बाद उन्हें भी पूरे दिन निर्जला उपवास रखना होता है. वहीं करवा चौथ व्रत के दिन जल्दी स्नान करें, नए वस्त्र पहनें, हल्का श्रृंगार करें और व्रत का संकल्प लें. करवा चौथ के दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और माता करवा की पूजा की जाती है, ऐसे में आप पूरे विधि विधान से इनकी पूजा करे और अपने लिए मनचाहे वर की प्राप्ति की कामना करें संध्या को कथा सुनें और चांद निकलने से पहले पूजा संपन्न करें, लेकिन ध्यान रहें की कुंवारी कन्याएं करवा चौथ के दिन चांद की जगह तारों को देखकर आरती करें और स्वयं जल ग्रहण करें.

अविवाहित कन्याओं के लिए करवा चौथ व्रत के नियम

  • करवा चौथ के दिन कुंवारी कन्याएं दिन में एक बार फलाहार या पानी ले सकती हैं.
  • करवा चौथ के दिन करवा बदलने या थाली घुमाने की रस्म अविवाहित कन्याओं के लिए आवश्यक नहीं है.
  • करवा चौथ के दिन कुंवारी कन्याएं के लिए 16 श्रृंगार करना अनिवार्य नहीं है.
  • करवा चौथ के दिन कुंवारी कन्याएं को सुहाग की वस्तुएं जैसे चूड़ी, बिंदी या सिंदूर उपहार में नहीं लेनी चाहिए.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026