Categories: धर्म

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर 365 बाती का दीया जलाना क्यों होता है शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर दीपक जलाने और दीपदान करने का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन दीप जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. तो आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर 365 बाती वाला दीपक क्यों जलाना चाहिए?

Published by Shivi Bajpai

Kartik Purnima 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन दीपक जलाने और दीपदान का विशेष महत्व है. साल 2025 में 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है. देव दीपावली पर सारे देवी-देवता धरती पर आकर उत्सव मनाते हैं. इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है. कार्तिक पूर्णिमा पर दीपक जलाने और दीपदान करने की परंपरा है. इस दिन कुछ लोग 365 बाती वाला दीया भी जलाते हैं. तो आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर 365 बाती वाले दीपक क्यों जलाते हैं?

365 बाती का दीया

कार्तिक पूर्णिमा के दिन 365 बाती का दीपक जलाने का खास महत्व है, क्योंकि ये माना जाता है कि इससे पूरे साल के दीपदान का पुण्य मिलता है. यह दीपक कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को जलाया जाता है.

Related Post

365 बाती का दीया कब और कहां जलाएं?

कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष रूप से देव दीपावली के शुभ मुहूर्त पर ही दीपक जलाना चाहिए. इस दीपक को घर के मंदिर, तुलसी के पौधे के पास, किसी पवित्र नदी के किनारे या भगवान शिव और विष्णु के मंदिर के पास जलाना चाहिए. 

4 या 5 नवंबर, इस साल कब मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती? यहाँ जानें तिथि, मुहूर्त और पूरा महत्व!

365 बाती का दीया कैसे बनाएं और जलाएं?

  • एक कटा हुआ नारियल, मिट्टी या पीतल का दीपक लें.
  • फिर कुछ बत्तियां यानी कलावा (मोली) लें.
  • 15 तार के धागे लें और 25 बार लपेटें, जिससे 375 बाती बनेंगी.
  • इसमें से 10 कम करके 365 कर सकते हैं.
  • बची हुई 10 बातियों को बची हुई 365 बातियों से बांध दें.
  • इसके बाद दीपक में देसी घी या तिल का तेल डालें.
  • बत्ती को दीपक में रखें और जलाएं.
  • दीपक को रोली, चंदन, चावल आदि से सजाएं.
  • जब दीपक पूरी तरह जल जाए, तो बचे हुए हिस्से को जल या भूमि में विसर्जित कर दें.

Dev Deepawali 2025: देव दीपावली के दिन इस विधि से करें शिव जी का पूजन, आपको मिलेगी जीवन में दुखों से मुक्ति

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026