Categories: धर्म

Kamada Ekadashi Date 2026: 28 या 29 कब है कामदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kamada Ekadashi Date 2026: कामदा एकादशी कब है, इस बात को लेकर लोगों के मन में काफी कन्फ्यूजन है. ऐसे में आइए जानते हैं सही डेट, मुहूर्त और पूजा विधि-

Published by sanskritij jaipuria

Kamada Ekadashi 2026: एकादशी का व्रत हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है. ये दिन भगवान विष्णु की आराधना, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए समर्पित होता है. प्रत्येक माह में दो बार आने वाली एकादशी श्रद्धालुओं को भक्ति और संयम का अवसर प्रदान करती है. साल 2026 में आने वाली कामदा एकादशी विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इसे मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली एकादशी माना जाता है.

कामदा एकादशी का महत्व

साल भर में आने वाली हर एकादशी का अपना अलग नाम और महत्व होता है. कामदा एकादशी को विशेष रूप से इच्छाओं की पूर्ति से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

कामदा एकादशी 2026: तिथि और शुभ समय

हिन्दू पंचांग के अनुसार कामदा एकादशी की तिथि और पूजा के लिए शुभ समय निम्न प्रकार है:

 एकादशी तिथि प्रारंभ: 28 मार्च, सुबह 08:45 बजे
 एकादशी तिथि समाप्त: 29 मार्च, सुबह 07:46 बजे
 पूजा का शुभ समय: सुबह 07:48 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक

कामदा एकादशी की पूजा सामग्री

इस व्रत और पूजा को विधिपूर्वक करने के लिए निम्न सामग्री की जरूरी होती है:

Related Post

 पीले वस्त्र और पीले फूल
 भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र
 दीपक और धूप
 तुलसी के पत्ते
 अक्षत (चावल) और चंदन
 सुपारी
 फल और पंचमेवा
 एकादशी व्रत कथा की पुस्तक

कामदा एकादशी पूजा विधि

इस दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए और स्वच्छ, विशेष रूप से पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए. इसके बाद पूजा स्थान को साफ करके गंगाजल से शुद्ध करना शुभ माना जाता है.

फिर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र को एक साफ आसन पर स्थापित करें और व्रत का संकल्प लें. दीपक और धूप जलाकर भगवान को पीले फूल, चंदन, अक्षत और तुलसी दल अर्पित करें.

ध्यान रखें कि तुलसी के पत्ते एक दिन पहले ही तोड़ लेने चाहिए, क्योंकि एकादशी के दिन तुलसी तोड़ना शुभ नहीं माना जाता.

पूजा के अंत में भगवान को भोग लगाएं, मंत्रों का जाप करें और कामदा एकादशी व्रत कथा का पाठ करें.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

नए निवेशकों के साथ SOS जनहित मेडिकल के विस्तार को मिलेगी गति

नई दिल्ली, मार्च 27: सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाने के…

March 27, 2026

Hardeep Singh Puri on Lockdown: लॉकडाउन लगेगा या नहीं? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने दी पूरी जानकारी; देखें यहां

Hardeep Singh Puri on Lockdown: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण दुनियाभर के…

March 27, 2026

Petrol-Diesel Price: आम आदमी की हुई मौज, पेट्रोल और डीजल पर कम हुई एक्साइज ड्यूटी, जानें दाम बढ़े या घटे

Petrol-Diesel Price Today 27 March: वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने पेट्रोल और डीजल पर…

March 27, 2026

Silver Price 27 March 2026: आज कितना है चांदी का दाम, जानें अपने शहर का हाल

Silver Price Today 27 March 2026: ईरान-इजरायल का वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा…

March 27, 2026