Categories: धर्म

आज से शुरू हुई भगवान जगन्‍नाथ रथ यात्रा, इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, धन वर्षा, कारोबार में तरक्की, ना जानें खुशियों की कितनी सुगातें लाएंगे ये 12 दिन!

Bhagwan Jagannath Ki Priya Rashiyan: पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 27 जून 2025 से आरंभ हो गई है। ज्योतिष शास्त्र की अनुसार भगवान जगन्नाथ सभी भक्तों से प्रेम करते हैं, परंतु कुछ राशियों पर उनकी विशेष कृपा बरसती है।

Published by

Bhagwan Jagannath Ki Priya Rashiyan: पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 27 जून 2025 से आरंभ हो गई है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन के साक्षी बन रहे हैं। रथ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भगवान के आशीर्वाद का पर्व भी है, जो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है। ज्योतिष शास्त्र की अनुसार भगवान जगन्नाथ सभी भक्तों से प्रेम करते हैं, परंतु कुछ राशियों पर उनकी विशेष कृपा बरसती है।

इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा

इन राशियों के जातकों को जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन, मानसिक शांति और आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। आइए जानते हैं वो चार राशियां जिन पर भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा मानी जाती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग धैर्यवान, मेहनती और स्थिर स्वभाव के होते हैं। भगवान जगन्नाथ की कृपा से इन्हें आर्थिक मजबूती और पारिवारिक शांति का वरदान मिलता है। ये अपने रिश्तों में सच्चाई और प्रेम बनाए रखते हैं। इनकी मेहनत रंग लाती है और जीवन में लगातार उन्नति होती है। भगवान की भक्ति इनका आत्मबल और विश्वास बढ़ाती है।

कर्क राशि

संवेदनशील और भावुक स्वभाव वाले कर्क राशि के जातक भगवान जगन्नाथ की छत्रछाया में मानसिक शांति का अनुभव करते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखद होता है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है। भगवान की कृपा से इनका मनोबल मजबूत होता है और वे हर चुनौती का साहस के साथ सामना करते हैं।

Related Post

सिंह राशि

ऊर्जावान, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर सिंह राशि के जातकों को भगवान जगन्नाथ करियर में ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करते हैं। उनके आशीर्वाद से सिंह राशि के लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इनके जीवन की मुश्किलें अवसर में बदल जाती हैं और भगवान की कृपा से ये हर मोड़ पर सफलता पाते हैं।

तुला राशि

संतुलन, सौहार्द और न्यायप्रियता से भरपूर तुला राशि के लोग भगवान की विशेष कृपा के पात्र होते हैं। भगवान जगन्नाथ इनके सामाजिक और पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाते हैं। उनके जीवन में सामंजस्य और शांति बनी रहती है, जिससे ये हर परिस्थिति में संतुलित और सफल रहते हैं। इनकी मित्रता और साझेदारी के रिश्ते भी भगवान की दया से मजबूत होते हैं।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026