Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : 6 अगस्त 2025 का राशिफल: किस्मत देगी साथ या करना पड़ेगा संघर्ष? जानिए आज आपका दिन कैसा रहेगा

6 August Rashifal : हर राशि के लिए हर दिन का लकी कलर अलग होता है। हम आपको आर्टिकल में आपकी राशि के हिसाब से लकी कलर और लकी नंबर बताएंगे।

Published by Preeti Rajput

6 August Rashifal : आज 6 अगस्त 2025 दिन बुधवार है। आज का दिन किसी के लिए खुशखबरी लेकर आएगा तो किसी को थोड़ी सावधानी से काम लेना होगा। अगर आप सोच रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो ये राशिफल आपको कुछ जरूरी इशारे दे सकता है। 

मेष राशि (Aries)

आज आप पूरे जोश में रहेंगे। जो काम काफी दिन से अटका था, वो आज निपट सकता है। नौकरी में बॉस खुश हो सकते हैं और घरवालों से भी सहयोग मिलेगा। कहीं से पैसे की उम्मीद है तो वो भी पूरी हो सकती है। बस किसी से बहस से बचें।

लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 9

वृषभ राशि (Taurus)

आज थोड़े भावुक हो सकते हैं। किसी की बात दिल पर न लें। ऑफिस में कोई छोटी गलती बड़ा मुद्दा बन सकती है, ध्यान से काम करें। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें और खर्चों को लेकर प्लान बनाएं। घर का माहौल ठीक रहेगा।

लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 6

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन बढ़िया है। काम में तारीफ मिलेगी और कोई नया मौका भी मिल सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फायदा होगा। दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। घर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मूड भी अच्छा रहेगा।

लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 5

कर्क राशि (Cancer)

आज गुस्से पर कंट्रोल रखें। कोई छोटी बात आपका मूड बिगाड़ सकती है। पार्टनर से बहस हो सकती है, लेकिन प्यार से बात करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है।

लकी कलर: सिल्वर
लकी नंबर: 2

सिंह राशि (Leo)

आज कोई पुराना दोस्त मिल सकता है, जिससे खुशी होगी। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ऑफिस में मेहनत का फल मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें, खासकर पेट की दिक्कत हो सकती है। घर में पॉजिटिव माहौल रहेगा।

लकी कलर: सुनहरा
लकी नंबर: 1

कन्या राशि (Virgo)

काम में ध्यान देने की जरूरत है। छोटी सी गलती नुकसान करा सकती है। मूड थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। किसी से बेवजह बहस न करें। घर में कोई बात तनाव दे सकती है लेकिन दोस्तों से बात करके मूड हल्का कर सकते हैं।

लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 7

तुला राशि (Libra)

आज दिल से शांति मिलेगी। पूजा-पाठ या मेडिटेशन करने का मन करेगा। यात्रा के योग हैं और नई जगह से कुछ अच्छा मिल सकता है। परिवार में सब अच्छा रहेगा। पार्टनर से भी अच्छी बातचीत होगी। हेल्थ ठीक रहेगी।

लकी कलर: नीला
लकी नंबर: 4

वृश्चिक राशि (Scorpio)

थोड़ी टेंशन रह सकती है आज। कोई काम अटक सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। खर्च भी ज्यादा हो सकते हैं, इसलिए पैसे सोच-समझकर खर्च करें। रिलेशनशिप में किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन हो सकता है, खुलकर बात करें।

लकी कलर: मरून
लकी नंबर: 8

धनु राशि (Sagittarius)

आज सब कुछ बढ़िया रहेगा। नौकरी या बिजनेस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर में कोई फंक्शन या खुशी का माहौल बन सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा।

लकी कलर: नारंगी
लकी नंबर: 3

मकर राशि (Capricorn)

मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। पैसा रुका हुआ है तो आज वापस आ सकता है। बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, खासकर कमर या पीठ दर्द हो सकता है। फैमिली टाइम अच्छा रहेगा।

लकी कलर: ग्रे
लकी नंबर: 10

इस मूलांक के लड़के शादी के बाद पत्नी को बना कर रखते है रानी, दिल जीतने मे होते सबसे, जानें क्यों होते है सबके खास

कुंभ राशि (Aquarius)

आज मूड अच्छा रहेगा। मन में नए आइडिया आएंगे और काम करने का जोश रहेगा। कोई पुराना रिश्ता फिर से जुड़ सकता है। खर्च और कमाई में बैलेंस बना रहेगा। सफर के योग बन रहे हैं। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा।

लकी कलर: आसमानी
लकी नंबर: 11

सालों बाद आया ऐसा शुभ संयोग, आज व्रत रखने से चमक जाएगी आपकी किस्मत, हर मन्नत होगी पूरी…बस ध्यान में रखें ये एक चीज

मीन राशि (Pisces)

आज मन थोड़ा उलझा रहेगा। कोई बात सोच-सोचकर परेशान हो सकते हैं। किसी से दिल की बात शेयर करेंगे तो हल्का लगेगा। करियर में नया मौका मिल सकता है, लेकिन सोच-समझकर ही फैसला लें। फैमिली में कोई आयोजन हो सकता है।

लकी कलर: बैंगनी
लकी नंबर: 12 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026