Categories: धर्म

Chhath Puja 2025: छठ पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां! क्रोधित हो जाएंगीं छठी मैया, नहीं मिलेगा व्रत का फल

Chhath Puja ke Niyam: आज यानी 25 अक्टूबर से छठ पूजा की शुरुआत हो गई हैं. ये महापर्व 28 अक्टूबर तक चलेगा. हिंदू धर्म में छठ पूजा के त्योहार को बेहद पवित्र माना गया है. इसलिए इस दौरान की गई कोई भी चुक व्रत को खंडित कर सकती है. चलिए जानते हैं यहां छठ पूजा के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Published by chhaya sharma

Chhath Puja Rules in Hindi: हिंदू धर्म में छठ पूजा के त्योहार को बेहद पवित्र माना गया है.इस दौरान महिलाएं 36 घंटों का निर्जला व्रत रखती है. छठ का व्रत संतान की लंबी आयु, परिवार की खुशहाली के लिए किया जाता है. छठ पूजा के दौरान छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती हैं. आज  25 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ ये छठ पूजा शुरू हो गया है. दूसरे दिन कल यानी 26 अक्टूबर को खरना होगा. तीसरे दिन यानी 27 अक्टूबर की शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. चौथे दिन यानी अंतिम दिन 28 अक्टूबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और इसके बाद छठ पूजा का समापन हो जाएगा.

Related Post

छठ पूजा के दौरान क्या करना है सहीं और क्या करना है गलत?

  1. छठ के व्रत को बेहद कठिन बताया गया है, इस दौरान कई ऐसे कई नियमों का पालन करना होता है जो कि आसान नहीं हैं. छठ पूजा के दौरान की गई कोई भी चुक व्रत को खंडित कर सकती है. चलिए जानते हैं यहां छठ पूजा के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं
  2. जो महिलाएं छठ का व्रत रख रही हैं, उन्हें सूर्य भगवान को अर्घ्य दिए बिना कुछ भी ग्रहण नहीं करना चाहिए और पूरे 4 दिनों तक जमीन पर सोना चाहिए
  3. छठ पूजा के दौरान किसी भी तरह के धातु जैसे  चांदी, स्टील, पीतल या प्लास्टिक  के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो ऐसे में आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि छठ पूजा में सिर्फ मिट्टी के चूल्हे और बर्तन का ही इस्तेमाल करें.
  4. छठ पूजा में साफ-सफाई का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता. ऐसे में इस दौरान खुद को भी साफ रखें और अपने आसपास भी गंदगी ना होने दें.
  5. पूजा के दौरान सात्विक आहार का ही भोजवन करें ही. तामसिक खाने, लहसुन और प्याज से दूर रहना है.परिवार के सारे लोग इस नियम का पालन करें
  6. छठ पूजा के लिए तैयार किए जाने वाले प्रसाद को गलती से भी जूठा ना करें. प्रसाद बनाने से पहले और बनाते समय कछ भी ना खाएं.
  7. छठ पूजा के दौरान जो लोग व्रत रख रहें हैं, वो लोग अपशब्द का इस्तेमाल न करें, क्रोध करने से बचें, बड़ो का अनादर ना करें, शांत मन से पूजा अर्चना करें.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026