Categories: धर्म

साल का आखिरी चंद्रग्रहण, भारत के इन शहरों में नजर आएगा खूबसूरत नजारा

Lunar Eclipses 2025: 7-8 सितंबर को चंद्रग्रहण भारत में देखने के लिए मिलने वाला है। यह साढ़े चार घंटे तक हमारे देश में दिखाई देगा वाला है। छतों और खुले क्षेत्रों से इसका सबसे अच्छा नजारा देखने को मिलने वाला है।

Published by Preeti Rajput

Chandra Grahan Kab Hai : 7 सिंतबर को चंदर ग्रहण के कारण आसमान में ‘ब्लड मून’ देखने के लिए मिलने वाला है। यह अद्भुत नजारा देख आप हैरान रह जाएंगे। यह ग्रहण 07 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के मौके पर लगने वाला है। इस दौरान चंद्रमा धीरे-धीरे लाल रंग में नजर आने लगेगा। जिसके कारण इसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। यह ग्रहण कुल 82 मिनट का होने वाला है। भारत में नजर आने के कारण यह ग्रहण सूतक काल में मान्य होगा। ग्रहण समाप्त होने के साथ सूतक काल का भी अंत हो जाएगा।मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। 

इन देशों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण

यह ग्रहण इस वर्ष भारत में सबसे लंबे समय तक दिखाई देने वाला ग्रहण होगा, जो साढ़े चार घंटे से भी अधिक समय तक चलेगा। इस दौरान आपकों लाल चांद देखने को मिलने वाला है। यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के कुछ हिस्सों में भी इस ग्रहण की झलक दिखाई देगी।

कैसे लगेगा चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आने के कारण लगता है। चंद्रमा पृथ्वी से होकर गुजरता है, जिससे वह धुंधला होकर लाल हो जाता है। लाल-नारंगी रंग, जिसे आमतौर पर ब्लड मून प्रभाव के रूप में जाना जाता है, इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी का वायुमंडल छोटी नीली रोशनी को बिखेरता है। बिना किसी विशेष उपकरण के आप इस ग्रहण को देख सकते हैं। 

भारत के इन शहरों में नजर आएगा ग्रहण

दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोच्ची, कोलकत्ता, गोवाहाटी, भोपाल, नागपुर और रायपुर 

Related Post

Chandra Grahan 2025: भूलकर भी चंद्रग्रहण के दौरान न करें मनोरंजन वरना नाराज हो जाएंगे देवता, क्या करें क्या न करें

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

यह ग्रहण पिछले सालों में सबसे व्यापक रूप से दिखाई देने वाले ग्रहणों में से एक होगा, जिसे पृथ्वी के रात्रि पक्ष में किसी भी स्थान से साफ आसमान के साथ देखा जा सकेगा। हालांकि उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश भाग में यह दिखाई नहीं देखा। चंद्रमा क्षितिज से ऊपर दिखाई देगा, जिससे इसे देखना आसान हो जाएगा। शहर की रोशनी से दूर, छतों, खुले मैदानों या पार्कों से इसके सबसे अच्छे नजारे देखे जा सकते हैं। इसका पूरा आनंद लेने के लिए, प्रकाश प्रदूषण वाले इलाकों से दूर रहें।

 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026