Categories: धर्म

Chandra Grahan से पहले सूतक काल में बंद हुए मंदिर, गर्भवती महिलाएं क्या ना करें

Chandra Grahan 2025 Live: 7 सितंबर को लगने वाला दूसरा चंद्रगहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. यह चंद्रग्रहण देश के कई शहरों में नजर आएगा। यह करीब 3 घंटे 28 मिनट तक लगेगा।

Published by JP Yadav

Chandra Grahan 2025 Live Updates : साल के दूसरे और अंतिम चंद्रग्रहण का काउंटडाइन शुरू हो गया है। 7 सितंबर को रात 9 बजकर 58 मिनट से चंद्रग्रहण शुरू होगा। सूतक काल की वजह से अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर 12.30 बजे बंद हो गया है। देश के सभी मंदिरों की स्थिति ऐसी ही है। इसके बाद अगले दिन 8 सितंबर 2025 को मंगला और श्रृंगार आरती के साथ ही नियम समय से लोग दर्शन कर पाएंगे। वहीं, इस खगोलीय घटना को लेकर वैज्ञानिकों और ज्योतिषाचार्यों के अलावा आम लोगों में भी खासा क्रेज है। इस स्टोरी में हम बताएंगे चंद्रग्रहण कब लगेगा? कहां-कहां दिखाई देगा? किन-किन जगहों पर आप इसे लाइव देख सकेंगे। 

Chandra Grahan 2025 Updates:

  • रविवार (7 सितंबर, 2025) को लगने वाला चंद्रग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगेगा।
  • चंद्र ग्रहण वह खगोलीय घटना है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आ जाती है। इसके चलते चंद्रमा पर अपनी छाया डालती है।   इस दौरान चंद्रमा गोलार्ध की स्थिति में होता है।
  • गोलार्ध की स्थिति में होने के चलते चंद्रग्रहण पूरे भारत में देखा जाएगा। इस घटना के दौरान चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा क्षितिज पर होगा।
  • यह महज संयोग है कि चंद्रग्रहण के रोज ही पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है।
  • चंद्रग्रहण के दौरान देश-विदेश में मंदिर बंद रहते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, चंद्रग्रहण या फिर चंद्रग्रहण, इस दौरान पूजा-अर्चना नहीं की जाती है।

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण?

  • मुंबई
  • दिल्ली
  • चंडीगढ़
  • जयपुर
  • लखनऊ
  • नागपुर
  • अहमदाबाद
  • पुणे
  • चेन्नई
  • बेंगलुरु
  • हैदराबाद
  • कोच्चि
  • कोलकाता
  • भुवनेश्वर
  • गुवाहाटी
  • भोपाल
  • रायपुर

कब लगेगा सूतक काल

हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्रग्रहण के दौरान सूतक काल भी होता है। यह ग्रहण से 9 घंटे पहले होगा। इस तरह 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे शुरू होगा, क्योंकि चंद्रग्रहण रविवार यानी 7 सितंबर की रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा। यह रात 11 बजकर 42 मिनट पर अपने पीक पर होगा, जबकि चंद्रग्रहण 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट की होगी। 

Related Post

सूतक काल में क्या-क्या करना होता है वर्जित?

चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण की स्थिति में यानी इस दौरान खाना नहीं बनाया जाता है। कुछ लोग तो खाना भी नहीं खाते हैं। नए काम की शुरुआत भी नहीं की जाती है। धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ शुभ कार्य भी वर्जित होता है। गर्भवती महिलाओं को कई तरह के नियमों का पालन करना होता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए चंद्रग्रहण देखना वर्चित होता है।

कैसे और कहां देख सकेंगे चंद्रग्रहण?

  • Space.com और NASA के ऑफिशियल चैनल पर भी देख सकेंगे।
  • YouTube पर Virtual Telescope Project चैनल पर चंद्रग्रहण की लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।
  • अगर ऑब्जर्वेटरी है, तो वहां जाकर भी चंद्रग्रहण की प्रक्रिया को देखा जा सकता है।
JP Yadav

Recent Posts

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026