Categories: धर्म

Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, 20 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, नोट करें सूतक काल; गलती से भी मत करना ये काम

Chandra grahan holi 2026: साल 2026 में होली के पर्व पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा. जिसके कारण दहन के समय और पूजा में बदलाव होगा.

Published by Preeti Rajput

Chandra Grahan On Holi 2026: हिंदू धर्म में होलिका दहन (Holika Dahan) का काफी ज्यादा महत्व है. यह पर्व आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है. इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है. माना जाता है कि होली के रंग हर साल नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आते हैं. साथ ही इस अवसर पर पूजा-पाठ, दान और धार्मिक कार्य करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है. साल 2026 (Holi 2026) में होलिका दहन 3 मार्च को होने वाला है. इस बार ज्योतिषीय संयोग के कारण यह दिन और भी ज्यादा खास माना जा रहा है. इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. जो भारत में भी नजर आने वाला है. 

होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण

इस साल 3 मार्च को होलिका दहन वाले दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण शाम को 6 बजकर 26 मिनट पर लगेगा और खत्म शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. यानी इस चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 20 मिनट तक होने वाली है. इस बार चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आने वाला है. इसलिए धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसका सूतक काल भी मान्य होगा. 

सूतक काल कब शुरु होगा?

चंद्र ग्रहण के कारण 3 मार्च की सूबह  9 बजकर 39 मिनट से सूतक काल की शुरुआत होने वाली है. सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ, हवन और नए कार्यों का आरंभ करना वर्जित होता है. इस दौरान धार्मिक नियमों का विशेष रूप से पालन किया जाता है. 

खण्डग्रास चंद्र क्या है?

होली के दिन चंद्र ग्रहण आंशिक यानी खण्डग्रास चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण भारत के साथ-साथ यूरोप, एशिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में भी नजर आने वाला है. इसी कारण इसे काफी ज्यादा विशेष माना जा रहा है. फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का आरंभ 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होने वाली है. इसका समापन अगले दिन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होने वाला है. इसी कारण 3 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा. वहीं 4 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी. 

Related Post

Maha Shivratri Vrat 2026: 15 या 16 फरवरी, किस दिन है महाशिवरात्रि का व्रत? जानें सही तिथि यहां…

कब करें होलिका दहन?

ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन ग्रहण समाप्त होने के बाद किया जाने वाला है. ग्रहण समाप्ति के बाद करीब शाम को 6 बजकर 25 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट तक का शुभ मुहूर्त है. इस दौरान होलिका दहन किया जा सकता है. जिसे धार्मिक धार्मिक दृष्टि से उचित माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सूतक काल की शुरुआत से लेकर चंद्र ग्रहण समाप्त होने तक कुछ सावधानी जरूर बरतनी होगी. ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए. साथ ही मंत्र जाप, ध्यान और ईश्वर का स्मरण करना शुभमान जाता है. 

Vivah Muhurat 2026: फरवरी 2026 में शादियों का बंपर सीजन! रिकॉर्ड 12 मुहूर्त, अब बारात निकालने की तैयारी शुरू

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026 : कब है महाअष्टमी और राम नवमी? जानिए कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही तारीख

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्र के दौरान महाअष्टमी और राम नवमी कब मनाई जाएगी. इन दोनों…

March 25, 2026

Sonia Gandhi health: देर रात बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

Sonia Gandhi health: सोनिया गांधी को फेफड़ों से जुड़ी समस्या के चलते दिल्ली के सर…

March 25, 2026

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026