Categories: धर्म

Chaitra Navratri 6th Day : चैत्र नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा से मिलेगा मनचाहा वरदान; जानें सही पूजा विधि और मंत्र

Chaitra Navratri 6th Day : आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है. इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. साथ ही उन्हें पीले रंग की चीजों का भोग लगाया जाता है.

Published by Preeti Rajput

Chaitra Navratri 6th Day : नवरात्रि का आज छठा दिन है. यह दिन मां कात्यायनी को समर्पित माना जाता है. उनका जन्म ऋषि कात्यान के घर हुआ था, इसी कारण उनका नाम मां कात्यायनी पड़ा है. मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से साहस बढ़ता है. साथ ही धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को सफलता हासिल होती है. मां कात्यायनी की पूजा करने से सुयोग्य जीवनसाथी प्राप्त होता है. 

मां कात्यायनी का स्वरूप

मां कात्यायनी का वर्ण सुनहरा है. मां की चार भुजाएं है और वह रत्नों से सजी रहती हैं. वह शेर पर सवार रहती हैं. वह अपने दाहिनी और ऊपर वाले हाथ से भक्तों को आशीर्वाद देती हैं. नीचे वाले हाथ से वरदान और उन्होंने बायीं तरफ वाले हाथ में तलवार पकड़ रखी है. जिसका नाम चंद्रहास है और नीचे वाले हाथ में एक कमल का फूल है. 

चैत्र नवरात्रि 2026 दिन 6 कहानी

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, कात्यायन नाम के एक ऋषि की कोई संतान नहीं थी. वह मां पार्वती के बहुत बड़े भक्त थे. ऋषि कात्यायन ने देवी पार्वती की बहुत तपस्या की और उनसे अपनी बेटी के रूप में जन्म लेने की प्राथना की. माता पार्वती उनकी तपस्या और भक्ति देखकर खुश हो गईं. उन्होंने ऋषि को मनचाही इच्छा पूरी करने का वरदान दिया. जिसके बाद माता पार्वती ने उनकी बेटी के रूप में जन्म लिया.

कात्यायनी मंत्र

ओम देवी कात्यायनी नमः..!!
कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी, नन्दगोपसुतं देविपतिं मे कुरुते नमः..!!

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

चैत्र नवरात्रि 2026 दिन 6: पूजा विधि

  • उठते ही पवित्र स्नान करें.
  • आप मां दुर्गा की मूर्ति के सामने दीया जला सकते हैं, ताज़े फूल, माला और फल चढ़ा सकते हैं, माथे पर कुमकुम लगा सकते हैं और घर की बनी मिठाई दे सकते हैं.
  • देवी को कम से कम पांच श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं
  • कपूर और लौंग जलाकर देवी को चढ़ाएं.
  • मां कात्यायनी और देवी दुर्गा की आरती करें.
  • देवी मां से माफी और आशीर्वाद मांगें.
  • देवी को भोग प्रसाद चढ़ाने के बाद, भक्त अपना व्रत तोड़ सकते हैं.

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, घर में कभी नहीं होगी इस चीज की कमी

Preeti Rajput

Recent Posts

दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में सेंध! कैमरों का एक्सेस पहुंचा पाकिस्तान; जासूसी कांड से हड़कंप

Espionage Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ हो चुका है. इस…

March 24, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश फिर मचाएगी गदर, IMD ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट; जानें आपके राज्य का हाल

Today Weather News :आज उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला…

March 24, 2026