Categories: धर्म

Chaitra Navratri 2026: इस नवरात्र नहीं होंगे मांगलिक कार्य, गृहप्रवेश की हसरत भी रहेगी अधूरी… जानिए क्या है वजह

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी. हालांकि इस बार नवरात्र खरमास के दौरान पड़ रही है, जो 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय या नई खरीदारी जैसे मांगलिक कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है.

Published by Ranjana Sharma

Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी. नवरात्र के नौ दिन देवी दुर्गा की उपासना के लिए बेहद पवित्र और शक्तिशाली माने जाते हैं. इस दौरान भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और घर-घर में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहता है. सामान्यतः इस समय को शुभ माना जाता है और लोग विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय शुरू करने या नई वस्तुओं की खरीदारी जैसे कई मांगलिक कार्य भी करते हैं. हालांकि इस बार नवरात्र ऐसे समय में पड़ रही है, जब खरमास की अवधि चल रही होगी. इसलिए ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार नवरात्र के दौरान मांगलिक कार्यों को टालने की सलाह दी जा रही है.

कब से शुरू होगा खरमास

द्रिक पंचांग के अनुसार 15 मार्च 2026 को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन के साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी. यह अवधि 14 अप्रैल 2026 तक रहेगी. चूंकि चैत्र नवरात्र भी इसी समय के दौरान पड़ रही है, इसलिए इस बार नवरात्र के दौरान विवाह, गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक कार्यों को करने के लिए शुभ समय नहीं माना जा रहा है. यही वजह है कि इस अवधि में शुभ कार्यों को टालने की परंपरा का पालन करने की सलाह दी जाती है.

क्यों नहीं किए जाते मांगलिक कार्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी शुभ कार्य के लिए ग्रहों की अनुकूल स्थिति का होना बहुत जरूरी माना जाता है. जब सूर्य मीन राशि में होते हैं, तब बृहस्पति की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है. बृहस्पति को विवाह, धर्म, ज्ञान और मांगलिक कार्यों का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में इस अवधि में किए गए मांगलिक कार्यों का पूरा फल नहीं मिल पाता. इसी कारण इस समय विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, नया व्यवसाय शुरू करना या नया घर और वाहन खरीदना जैसे कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है.

Related Post

आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष समय

हालांकि इसका यह अर्थ नहीं है कि यह समय पूरी तरह अशुभ होता है. धार्मिक दृष्टि से खरमास और नवरात्र का यह संयोग आध्यात्मिक साधना के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ, जप, तप और देवी दुर्गा की आराधना करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है. नवरात्र के इन दिनों में माता दुर्गा की भक्ति, दान-पुण्य, सेवा, मंत्र जाप और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति के साथ आध्यात्मिक लाभ भी मिलता है.

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

उदयातिथि के अनुसार चैत्र नवरात्र 19 मार्च को मनाई जाएगी. द्रिक पंचांग के मुताबिक इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. अगर कोई व्यक्ति इस समय में कलश स्थापना नहीं कर पाता है, तो वह अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकता है. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. इस तरह इस बार चैत्र नवरात्र भले ही खरमास के दौरान पड़ रही हो, लेकिन भक्तों के लिए यह समय माता दुर्गा की आराधना, भक्ति और आध्यात्मिक साधना का विशेष अवसर माना जा रहा है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Aadhaar Address Update Online: फ्री में बदले आधार पर नया एड्रेस, नोट करें प्रोसेस, डॉक्यमेंट्स समेत हर डिटेल

Aadhaar Address Update Online: देश के निवासी UIDAI के myAadhaar पोर्टल के ज़रिए अपना आधार…

March 13, 2026

NXT Summit 2026: डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने कैंसर को लेकर किया आगाह, बीमारी को लेकर दिए अहम सुझाव

NXT Summit 2026: दुनिया का सबसे बड़ा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मिशन है. ये पहल कैंसर…

March 13, 2026

महाराष्ट्र में धर्मांतरण पर सख्ती! अब लव जिहाद पर लगेगी लगाम; कड़े नियम लाने की तैयारी में सरकार

Maharashtra Freedom of Religion Bill 2026: महाराष्ट्र विधानसभा में पेश धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 धर्म…

March 13, 2026

क्या आप जानते हैं कि समुद्र के रास्ते भारत तक गैस कैसे पहुंचती है?

इन दिनों ईरान और इजराइल में जो वॉर चल रहा है उसके चलते भारत में…

March 13, 2026

गांव के लाल ने किया कमाल, JEE पास कर हासिल की AIR 85; IIT बॉम्बे में लिया दाखिला

Bharadhwaj Torati cracked JEE Advanced: आंध्र प्रदेश के अमलापुरम के रहने वाले 17 साल के…

March 13, 2026