Categories: धर्म

Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी के दिन माताएं गलती से भी न करें ये भूल, अन्यथा भोगना पड़ सकता है संतान को कष्ट

Ahoi Ashtami Fast Rules: अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपनी संतान की रक्षा, लंबी आयु, स्वास्थ्य और सफलता के लिए के लिए के लिए करती हैं, ऐसे में शास्त्रों में अहोई अष्टमी का व्रत करने के लिए कुछ खास नियम, जिनका पालन करने से व्रत का पूर्ण फल मिलता है, चलिए जानते हैं क्या है नियम

Published by chhaya sharma

Ahoi Ashtami Vrat Niyam: हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी का व्रत बेहद महत्व रखता हैं, इस व्रत को संतान की रक्षा, लंबी आयु, स्वास्थ्य और सफलता के लिए के लिए माताओं द्वारा किया जाता हैं. कहा जाता हैं कि जो भी महिला अहोई अष्टमी के व्रत को पूरी श्रद्धा से करती है, उस महिला की संतान अहोई माता, जो पार्वती का ही रूप हैं, वो विशेष कृपा करती हैं और सुख-शांति, समृद्धि के साथ-साथ महिलाओं को संतान-सुख प्रदान करती हैं.

अहोई अष्टमी व्रत के नियम

शास्त्रों में अहोई अष्टमी का व्रत करने के लिए कुछ खास नियम भी बताए गए हैं, जिसके अनुसार व्रत करने से  अहोई अष्टमी के व्रत का पूरा फल मिलता हैं. संतान को दीर्घायु और सफलता प्राप्त होती है. परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है. चलिए जानते हैं क्या हैं अहोई अष्टमी व्रत के नियम.

Related Post

अहोई अष्टमी के दिन क्या करना चाहिए (What to do on Ahoi Ashtami 2025)

  • अहोई अष्टमी के दिन महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए.
  • इसके बाद सूबह की पूजा के साथ आज के अहोई अष्टमी व्रत का संकल्प लेना चाहिए.
  • अहोई माता, भगवान शिव और पार्वती की पूजा करनी चाहिए.
  • अहोई अष्टमी के दिन महिलाओं को व्रत का पूरा फल पाने के लिए अहोई अष्टमी की कथा अवश्य सुननी या पढ़नी चाहिए.
  • अहोई अष्टमी के दिन गरीबों को भोजन और वस्त्र का दान करना चाहिए.
  • अहोई अष्टमी के दिन माताओं को शाम को तारों को अर्घ्य देकर व्रत खालना चाहिए.
  • अहोई अष्टमी के दिन संतान के मंगल जीवन के लिए ‘ॐ अहोई माता नमः’ मंत्र का जाप करें.

और पढ़ें: Karwa Chauth Puja Samagri List: करवा चौथ के लिए अभी नोट करें ये जरूरी Puja Samagri List, आज ही जा कर खरीदें

अहोई अष्टमी के दिन क्या न करें (What not to do on Ahoi Ashtami 2025)

  • अहोई अष्टमी के दिन माताओं और बच्चों को काले या गहरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.
  • अहोई अष्टमी के दिन महिलाओं को घर में क्रोध, झगड़ा या नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए.
  • अहोई अष्टमी के दिन माताओं और बच्चों कोमांसाहार या नशे का सेवन नहीं करना चाहिए. 
  • अहोई अष्टमी के दिन बच्चों को अपनी माता का अपमान या उनसे वाद-विवाद नहीं करना चाहिए.  
  • अहोई अष्टमी व्रत के दिन झूठ बोलना और चुगली करना नहीं चाहिए. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026