Categories: धर्म

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार.. मौत से भी बदतर जीवन इन लोगों का साथ! दूरी बनाने में होगी भलाई

Acharya Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी समस्याओं को आसाना बनाने का उपाय उनके द्वारा लिखी गई किताब चाणक्य नीति में बताया है. आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिवन में कुछ लोगों से दूरा बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग आपको जीवन में कभी भी सफल नहीं होने देते.

Published by chhaya sharma

Acharya Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य जिन्हें विष्णुगुप्त और कौटिल्य (kautilya chanakya) के नाम से भी जाना जाता है, वो भारत इतिहास के महान विद्वान और दार्शनिक थेयआचार्य चाणक्य को भारत का सबसे महान राजनेता अर्थशास्त्री और ज्ञानी माना जाता है. उन्होंने चाणक्य नीति नाम के एक ग्रंथ की रचना की है, जो आज के समय में भी काफी लोकप्रिय है. चाणक्य नीति में जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि ज्ञान, रिश्तों, धन और रणनीति से संबंधित परेशानियों को आसान बनाने के सलहा दी है, जो आज के समय में लोगों को बेहद काम आ सकती है. 
 
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, जिवन में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनका साथ हमारे लिए बेहद हानिकारक होता है. ऐसे लोग मानसिक शांति भंग करते हैं, जीवन में सफल होने में बाधा बनते हैं. बुरी आदत लगा सकते हैं और अच्छी शिक्षा नहीं देते हैं. चलिए जानते हैं यहां कि आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार जीवन में किन लोगों से सावधान रहना चाहिए.  

दुर्जनेषु च सर्पेषु वरं सर्पो न दुर्जनः.
सर्पो दंशति कालेन दुर्जनस्तु पदे-पदे..

आचार्य चाणक्य नीति  (Chanakya Niti In Hindi) के अनुसार, दुष्ट व्यक्ति और सांप की तुलना की जाए तो साप बेहतर माना जाता है, क्योंकि साप सिर्फ एक बार डसता है, लेकिन दुष्ट व्यक्ति हर कदम पर धोखा देने का काम करता है. इसलिए जीवन में दुष्ट व्यक्ति का साथ मौत से भी बदतर माना जाता है और ऐसे व्यक्ति से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए. दुष्ट व्यक्ति कभी भी सामने वालें को सफल नहीं होने देता है.

कुराजराज्येन कुतः प्रजासुखं कुमित्रमित्रेण कुतोऽभिनिवृत्तिः.
कुदारदारैश्च कुतो गृहे रतिः कृशिष्यमध्यापयतः कुतो यशः..

आचार्य चाणक्य  (Acharya Chanakya) के अनुसार, दुष्ट राजा की प्रजा कभी सुखी नहीं रह सकती है. दुष्ट मित्र का साथ कभई सफलता नहीं दिला सकता, दुष्ट पत्नी के साथ से घर में कभी खुश नहीं आ सकती और दुष्ट शिष्य कभी यश नहीं दिला सकता. इसलिए कभी भी जीवन में ऐसे लोगों के साथ नहीं रहना चाहिए. जीवन में तरक्की और सफलता पाने के लिए हमेशा अच्छे और नेक लोगों के साथ रहना चाहिए.

Related Post

मूर्खाणां एण्डिता द्वेष्या अधनानां महाधना.
वारांगना कुलीनानां सभगानां च दुर्भगा..

चाणक्य की नीति  (Chanakya Niti In Hindi)  के अनुसार, मूर्खों, निर्धन लोगों और वेश्याओं से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग सफलता में बाधा बनते है. आचार्य चाणक्य के अनुसारा मूर्खों और निर्धन लोगों की मानसिकता हमेशा ईर्ष्या और द्वेष से भरी होती है और उनके जलन का स्वाभाव कभी भी सहीं मार्ग नहीं दिखाता. 

अन्यथा वेदपाण्डित्यं शास्त्रमाचारमन्यथा.
अन्यथा वदतः शांतं लोकाः क्लिश्यन्ति चान्यथा..

आचार्य चाणक्य  (Acharya Chanakya)  कहते हैं कि जो लोग शांत व्यक्ति की निंदा करते हैं, उनसे जीवन में हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए. ऐसे लोग नासमझी और ईर्ष्या के कारण दूसरों की बुराई करते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार वेदों, शास्त्रों, पांडित्य और सदाचार को बदनाम करने वाला व्यक्ति हमेशा कष्ट में रहता है. उनकी संगत का असर आप पर ना पड़़े इसलिए आपको ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026