Tina Dabi Viral Video: गणतंत्र दिवस पर IAS टीना डाबी ने ऐसा क्या कर दिया… सोशल मीडिया पर हो गईं वायरल

Tina Dabi Republic Day viral video: राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान एक गलती करके चर्चा में आ गई हैं. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

Published by JP Yadav

Tina Dabi Republic Day viral video: 2015 बैच की यूपीएससी टॉपर और राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी अपने प्रशासनिक कार्यों के चलते लगातार चर्चा में रहती हैं. उन्होंने अपनी प्रशासनिक कार्यशैली के चलते देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है. राजस्थान के बाड़मेर में ‘#navo_barmer’ (नवो बाड़मेर) जैसे स्वच्छता अभियानों के जरिये जल संरक्षण के लिए अच्छा काम किया. इसके चलते राष्ट्रपति पुरस्कार पाने के बाद काफी चर्चित में रहीं. 

इस बीच राजस्थान के बाड़मेर जिले की जिला कलेक्टर टीना डाबी सोमवार (26 जनवरी, 2026) को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक गलती कर बैठीं. इसके चलते उनका इससे जुड़ा वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीना डाबी ने पहले तो ध्वजारोहण के दौरान अन्य अधिकारी की मदद ली. इसके बाद उन्होंने गलत दिशा में सलामी ली. 

कार्यालय में बड़ी संख्या में आए थे लोग

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टीना डाबी ध्वजारोहण के बाद उल्टी दिशा में खड़ी होकर सलामी लेने लगीं. इसी दौरान सुरक्षा में तैनात जवान इस गलती को नोटिस किया फिर सही दिशा में सलामी का इशारा किया. इसके बाद गलती समझ में आने पर तुरंत बाद सही दिशा में खड़ी हो गई.  

मिली जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस के दिन सुबह जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया. इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार, जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुंचीं. यह कार्यालय से जुड़े अधिकारी स्कूली छात्राएं पहले से उपस्थित थीं. 

इस बीच तिरंगा फहराने के बाद कुछ देर के लिए जिला कलेक्टर टीना डाबी विपरीत दिशा में खड़ी नजर आईं. वहीं पर मौके पर उनकी सुरक्षा में तैनात जवान ने गलती के बारे में इशारा किया तो उन्होंने तुरंत अपनी दिशा ठीक कर ली. इस दौरान कार्यक्रम में किसी तरह की रुकावट नहीं आई. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Ban vs Pak: मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा! रन आउट के बाद सलमान आगा की बांग्लादेश कप्तान से भिड़ंत: VIDEO VIRAL

Bangladesh vs Pakistan: ODI मैच का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर…

March 14, 2026

‘हिंदू मुसलमानों से बेहतर’, बप्पा के सामने सिर झुकाती है ये मुस्लिम हसीना; दूसरे धर्म में कर चुकी हैं शादी

Mumtaz On Interfaith Marriage: एक्ट्रेस मुमताज ने इंटरफेथ मैरिज, पॉलिगैमी और आध्यात्मिक मान्यताओं पर खुलकर…

March 13, 2026

Aadhaar Address Update Online: फ्री में बदलें आधार पर नया एड्रेस, नोट करें प्रोसेस, डॉक्यमेंट्स समेत हर डिटेल

Aadhaar Address Update Online: देश के निवासी UIDAI के myAadhaar पोर्टल के ज़रिए अपना आधार…

March 13, 2026

NXT Summit 2026: डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने कैंसर को लेकर किया आगाह, खतरनाक बीमारी को लेकर दिए अहम सुझाव

NXT Summit 2026: दुनिया का सबसे बड़ा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मिशन है. ये पहल कैंसर…

March 13, 2026

महाराष्ट्र में धर्मांतरण पर सख्ती! अब लव जिहाद पर लगेगी लगाम; कड़े नियम लाने की तैयारी में सरकार

Maharashtra Freedom of Religion Bill 2026: महाराष्ट्र विधानसभा में पेश धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 धर्म…

March 13, 2026

क्या आप जानते हैं कि समुद्र के रास्ते भारत तक गैस कैसे पहुंचती है?

इन दिनों ईरान और इजराइल में जो वॉर चल रहा है उसके चलते भारत में…

March 13, 2026