भ्रष्टाचार को लेकर इस राज्य की सरकार हुई सख्त, 13 अफसरों पर गिरी गाज; हिल गया पूरा सरकारी महकमा

Rajasthan Govt News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 8 मामलों में कुल 13 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.

Published by Shubahm Srivastava

Rajasthan Disciplinary Action: राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक अनुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने के लिए भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 8 मामलों में कुल 13 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. यह कदम सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को दर्शाता है, जिसके तहत शासन में जवाबदेही और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है.

भ्रष्ट आचरण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – सीएम भजनलाल

शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता का प्रशासन पर विश्वास बनाए रखने के लिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्ट आचरण, लापरवाही या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 17-ए के तहत जल जीवन मिशन की निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले में तीन इंजीनियरों के खिलाफ जांच की मंजूरी दी है.

Rajasthan News: झुंझुनूं में भाभी बनकर स्कॉर्पियो चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

सजा के तौर पर रोकी गई वेतन वृद्धि

इसके अलावा, दो मामलों में सेवारत अधिकारियों को लापरवाही के लिए दंडस्वरूप वार्षिक ग्रेड वेतन वृद्धि रोकने की सजा दी गई है. वहीं, एक रिटायर्ड अधिकारी की पेंशन रोकने का निर्णय राज्यपाल द्वारा मंजूर किया गया है. इसके अतिरिक्त, सीसीए नियमों के नियम 16 के तहत एक मामले की जांच रिपोर्ट को स्वीकार किया गया है और एक मामला राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा गया है.

सरकार ने सीसीए नियमों के नियम 34 के तहत दायर दो अपीलों को भी खारिज करते हुए पहले से लगाए गए दंड को बरकरार रखा है. यह कार्रवाई दर्शाती है कि सरकार केवल वर्तमान में सेवारत अधिकारियों पर ही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर भी जवाबदेही सुनिश्चित कर रही है.

आगे भी जारी रहेगी ऐसी कार्रवाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दोहराया कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में कोई नरमी नहीं बरतेगी. उनका कहना है कि राज्य प्रशासन में पारदर्शिता और जनता का विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी दिशा में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

जयपुर के किस स्कूल में छात्रा ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, तस्वीर आई सामने

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026