• Home>
  • Gallery»
  • Dehydration Health Risks: कितने दिन बिना पानी जिंदा रह सकता है इंसान? यहां जानें विशेषज्ञों का जवाब

Dehydration Health Risks: कितने दिन बिना पानी जिंदा रह सकता है इंसान? यहां जानें विशेषज्ञों का जवाब

Dehydration Health Risks: पानी इंसानी जीवन की सबसे अहम और जरुरी चीजों में से एक है. हमारे शरीर का करीब 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है. साथ ही शरीर के कई अहम काम भी इसी पर निर्भर करते हैं. पानी न केवल प्यास बुझाता है. बल्कि शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए कोशिकाओं को सक्रिय बनाए रखने और जैविक प्रक्रियाओं को ठीक से चलाने के लिए भी अहम होता है. ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि आखिर कोई इंसान बिना पानी के कितने दिन जिंदा रह सकता है. 

By: Preeti Rajput | Published: March 16, 2026 4:26:12 PM IST

Dehydration Health Risks: कितने दिन बिना पानी जिंदा रह सकता है इंसान? यहां जानें विशेषज्ञों का जवाब - Photo Gallery
1/6

कितने दिन जिंदा रह सकता है व्यक्ति?

मेडिकल साइंस के मुताबिक, एक हेल्थी व्यक्ति बिना पानी पीए आमतौर पर केवल 3 से 7 दिन तक जिंदा रह सकता है. कई मामलों में शरीर पर पानी की कमी का असर काफी जल्दी नजर आने लगता है.

Dehydration Health Risks: कितने दिन बिना पानी जिंदा रह सकता है इंसान? यहां जानें विशेषज्ञों का जवाब - Photo Gallery
2/6

डिहाइड्रेशन की समस्या

3 से 5 दिन में स्थिति काफी गंभीर हो जाती है. अगर शरीर को लंबे समय तक पानी नहीं मिल पाता है, तो डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ने लगती है. धीरे-धीरे शरीर के बाकी अंग इससे प्रभावित होने लगते हैं.

3/6

पानी बंद कर दें तो क्या होता है?

अगर कोई व्यक्ति पानी पीना बंद कर देता है, तो शरीर धीरे-धीरे डिहाइड्रेट हो जाता है. पहले दिन प्यास लगती है और मुंह सूखने लगता है. दूसरे दिन सिर दर्द और थकान जैसे लक्षण दिखते हैं. अगर यह स्थिति जारी रहती है, तो कई हिस्सों पर असर नजर आता है. किडनी भी ठीक से काम नहीं करती है.

Dehydration Health Risks: कितने दिन बिना पानी जिंदा रह सकता है इंसान? यहां जानें विशेषज्ञों का जवाब - Photo Gallery
4/6

शरीर में ऑक्सीजन की कमी

पानी की कमी होने पर मौजूद तरल पदार्थ पसीने और पेशाब के जरिए भी बाहर निकलते हैं. इससे खून गाढ़ा होने लगता है और शरीर के भीतर ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है. अगर लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहे, तो कई अंग फेल होने का खतरा बढ़ जाता है.

Dehydration Health Risks: कितने दिन बिना पानी जिंदा रह सकता है इंसान? यहां जानें विशेषज्ञों का जवाब - Photo Gallery
5/6

पर्याप्त मात्रा में पानी जरूरी

एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर को रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी मिलना जरूरी है. आमतौर पर पुरुषों को दिन में करीब 3.5 लीटर और महिलाओं को लगभग 2.5 लीटर पानी की जरुरत होती है. हालांकि यह मात्र हर व्यक्ति की उम्र, वजन, फिजिकल एक्टिविटी, खानपान और मौसम के अनुसार बदल दी जाती है.

Dehydration Health Risks: कितने दिन बिना पानी जिंदा रह सकता है इंसान? यहां जानें विशेषज्ञों का जवाब - Photo Gallery
6/6

गर्मी में ज्यादा पानी की जरुरत

अगर कोई व्यक्ति पानी से फल और सब्जियां खाता है, तो उसे अलग से कम पानी की जरुरत पड़ सकती है. जबकि, सूखा या ज्यादा नमकीन खाना खाने पर भी पानी की जरुरत बढ़ जाती है. गर्म मौसम में पसीना ज्यादा निकलने की वजह से शरीर को ज्यादा पानी चाहिए होता है.