बच्ची के गले में अटकी च्यूइंग गम, और फिर ऐसी बची जान

केरल के कन्नूर (Kanoor) से एक बहादुरी की कहानी सामने आई है. जहां, एक बच्ची के गले में च्यूइंग गम (Chewing Gum) अटक गई लेकिन कुछ युवक उसकी जान बचा लेते हैं. देखिए ये बहादुरी की कहानी.

Published by DARSHNA DEEP

Chewing gum stuck in girl’s throat: केरल के कन्नूर में एक छोटी बच्ची की जान बचाने वाले कुछ युवाओं की बहादुरी की कहानी सामने आई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. दरअसल, साइकिल चलाते समय बच्ची के गले में गलती से च्यूइंग गम फंस जाती है, जिससे उसका दम घुटने लगता है. अगर बच्ची को समय पर मदद न मिलती, उसकी जान भी जा सकती थी. 

क्या है च्यूइंग गम फंसने का पूरा मामला

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बच्ची को बेचैनी में अपनी साइकिल छोड़कर पास खड़े कुछ युवाओं की तरफ भागते हुए देखा जा सकता है.  बच्ची की हालत देखकर एक युवक ने बिना देर किए स्थिति को समझा और तुरंत ही बच्ची को अपनी गोद में उठाकर पीठ थपथपाना शुरू कर दिया. वहां मौजूद दूसरे युवक भी मदद के लिए आगे आए. उन युवाओं की समझदारी  से च्यूइंग गम बच्ची के गले से निकल गई. 

युवाओं को मिला ‘रियल मार्वल्स’  का टैग

जिस किसी ने भी ये वीडियो देखा सभी ने उन युवाओं की जमकर तारीफ की. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. लोगों ने युवाओं को रियल मार्वल्स’ का टैग देखते हुए खूब तारीफ की है. 

सामान्य शिक्षा मंत्री की युवाओं की सराहना

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने अपने फेसबुक पेज पर इन युवाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि कन्नूर के पल्लिकारा में इन युवाओं ने एक बच्ची की जान बचाकर बड़ा ही सराहनीय काम किया है. 

इस घटना से हमें क्या मिलती है सीख

इस घटना से हमें ये सीख मिलती है कि आपातकालीन स्थितियों में  सही फैसला लेना कितना जरूरी हो जाता है. इनकी बहादुरी ने आखिरकार यह साबित कर दिया कि कुछ लोग बिना किसी स्वार्थ के हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026