पत्नी से बात करता देख भड़का पति, गुस्से में आकर कर दिया ऐसा कांड, फिर बाद में खुद क्यों पहुंचा अस्पताल ?

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले (Jhabua District) में एक दिल दहला देने वाली घटना (Heart Breaking Incident) सामने आई है. पत्नी के दूसरे युवक से बात करने पर पति इतना आगबबूला हो गया कि उसने गुस्से में पत्नी की नाक काट दी. हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद वही पति गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल भी लेकर पहुंचा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला का इलाज जारी है.

Published by DARSHNA DEEP

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के राणापुर थाना क्षेत्र के पाडलाव गांव में बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां, मजदूरी कर घर लौट रहे राकेश और उसकी पत्नी गीता के बीच रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. पुलिस के मुताबिक, महिला फोन पर किसी युवक से बात कर रही थी जिससे नाराज होने के बाद गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी से कहा कि “घर चलो, सबके सामने तुम्हें तलाक दूंगा”.

क्या है वारदात का पूरा मामला ?

दरअसल, यह पूरी घटना मंगलवार की बताई जा रही है. जहां रास्ते में पति और पत्नी का किसी बाद को लेकर झगड़ा हो गया. इस दौरान पत्नी फोन पर किसी युवक से बात कर रही थी तभी गुस्से में आकर पति ने कहा कि “घर चलो, सबके सामने तुम्हें तलाक दूंगा”. घर पहुंचते ही दोनों के बीच का विवाद और ज्यादा बढ़ गया. गुस्से में आकर पति राकेश ने पहले गीता के साथ जमकर मारपीट की और मन नहीं भरने पर जेब में रखे ब्लेड से उसकी नाक काट डाली. 

गीता खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई. घटना के बाद राकेश को अपनी हरकत पर पछतावा हुआ और वह पत्नी को लेकर राणापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा. जहां, डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर गीता को झाबुआ जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

डॉक्टर ने घटना पर क्या दी जानकारी ?

डॉ. एम.एल. मालवीय ने घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि महिला की नाक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से कट चुका है और त्वचा भी नष्ट हो चुकी है. इसलिए उसे प्लास्टिक सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने की फिलहाल सलाह दी गई है. लेकिन महिला को वहीं उपचार दिया जा रहा है.

Related Post

पुलिस ने आरोपी राकेश को किया गिरफ्तार

अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने बिना देर किए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. वारदात पर एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नाक का कटा हिस्सा बरामद नहीं हुआ है, आशंका है कि जानवर उसे खा गए होंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. 

पुलिस जांच में क्या कुछ आया सामने ?

फिलहाल, पुलिस की जांच में यह पता चला है कि आरोपी राकेश और पीड़िता गुजरात के संतरामपुर में मजदूरी का काम करते थे और कुछ दिन पहले ही गांव से अपने घर भी लौटे थे.  राकेश को पत्नी के चरित्र पर पहले से शक था और वह अक्सर इसी बात पर झगड़ा करता रहता था. मंगलवार शाम नशे की हालत में उसने यह खौफनाक कदम उठाकर वारदात को अंजाम दिया. 

यह घटना समाज में बढ़ते अविश्वास और क्रोध की भयावह मिसाल है, जिसने एक महिला का जीवन ही नहीं, उसका चेहरा भी बर्बाद कर दिया. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026